दिल्ली सरकार के 10 स्कूलों में होंगे ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया निर्देश
दिल्ली सरकार ऊर्जा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत ऊर्जा साक्षरता प्रोग्राम आयोजिक करेगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार के 10 स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ऊर्जा संरक्षण जैसे गंभीर विषय के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य के तहत कार्य कर रही है। सरकार इसको लेकर स्कूलों में मुफ्त ऑनलाइन ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजिक करेगी। जिसके लिए बिहार की एक फर्म मैक्सिमाइज यू टीम का सहयोग लिया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने गुरुवार को दिल्ली के 10 सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे अपने स्कूलों में कर्मचारियों और छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और कार्यक्रम के लिए स्कूलों से एक नोडल अधिकारी नामित करने के लिए कंपनी के साथ सहयोग करें।
बिहार की एक फर्म मैक्सिमाइज यू टीम के सहयोग से एक नई पहल के रूप में दिल्ली के लगभग 10 सरकारी स्कूलों में ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार की ओर ये कार्यक्रम राज्य में ग्रीन ऊर्जा के प्रयोग और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने साथ जैविक ईंधन के प्रयोग को कम से कम करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा रहा है।
शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को दिल्ली के 10 सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे अपने स्कूलों में कर्मचारियों और छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और कार्यक्रम के लिए स्कूलों से एक नोडल अधिकारी नामित करने के लिए कंपनी के साथ सहयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications