पंजाब में जल्द लाई जाएगी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी, CII के कार्यक्रम में बोले सीएम मान

पंजाब सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में आयोजित CII के कार्यक्रम में कहा कि जल्द इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लाई जाएगी।

bhagwant mann

पंजाब में जल्द इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लाई जाएगी। साथ ही पंजाब इंडस्ट्री के विकास के मकसद से फोकल पॉइंट में सीवरेज और सड़क निर्माण के लिए फंड रखा जाएगा। यह वादे CM पंजाब भगवंत मान ने आज दिल्ली में आयोजित CII के कार्यक्रम में किए। उन्होंने एक शायरी सुनाकर पंजाब को दोबारा रंगला और हर-भरा पंजाब बनाने की बात कही है।

CM मान ने पंजाब से नशा खत्म करने का हल रोजगार पैदा करना बताया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जापान, कोरिया व सिंगापुर से कई लोग बिजनेस आइडिया के साथ भारत आएंगे। उनसे पंजाब में बिजनेस/इंडस्ट्री के विकास को लेकर आइडिया शेयर किए जाएंगे ताकि पंजाब के युवाओं को रोजगार मिल सके और वे नशे की ओर जाने से बचें।

बेरोजगारी की वजह से बढ़ी नशे की लत
मान ने कहा कि पंजाब में युवाओं की नशे की लत में पड़ना बेरोजगारी का अधिक होना है। उन्होंने CII के मंच से निवेशकों को पंजाब में रोजगार पैदा करने को कहा। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग किए जाने का वादा किया। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए चौबीस घंटे काम करने की बात कही।

जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत
CM मान ने कहा कि अब हर मामला केवल MOU तक सीमित नहीं रहना चाहिए। केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों और निवेशकों से सुझाव और परेशानियां बताने के लिए कहा ताकि पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाया जा सके।

सिंगल विंडो सिस्टम को किया जा रहा मजबूत​​
CM मान ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की उत्तरी क्षेत्र काउंसिल की पांचवी मीटिंग के दौरान डेलीगेट्स के साथ बातचीत करते कहा कि राज्य सरकार निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सिंगल विंडो सेवा केवल एक दिखावा था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित बनाने की कोशिश में है कि निवेशकों को इस विंडो पर सभी सुविधाएं सुचारू और भ्रष्टाचार मुक्त मिल सकें।

सामान ढुलाई में देश में तीसरा स्थान
मान ने कहा कि पंजाब सामान ढुलाई सुविधा के पक्ष से देश में तीसरे स्थान पर है। क्योंकि राज्य के पास पांच इनलेंड कंटेनर डीपू (ICD) के साथ ढुलाई का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि राज्य सभी उद्योगों के लिए बिजली की सबसे कम दर की पेशकश करता है। भारत सरकार की बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की रिपोर्ट में कारोबार में तेजी से सुधार करने वाले राज्य के रूप में पंजाब का नाम आया है।

मान ने आगे कहा कि राज्य में 1000 से अधिक कौशल विकास केंद्र और पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (PSDM) के पास 250 से अधिक सूचीबद्ध प्रशिक्षण हिस्सेदार हैं। इससे शिक्षित मानव संसाधन का एक बड़ा पूल बनाने के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं का सबकी पहुंच वाला नेटवर्क कायम किया गया है। मान ने कहा कि पंजाब सरकार अगले चंद महीनों में लाई जाने वाली नई औद्योगिक विकास नीति से अगले पांच साल के लिए रूप-रेखा तैयार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+