पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का चुनाव में घोषणाओं पर बड़ा बयान, कहा, चुनाव मैनिफेस्टो की हो कानूनी बाध्यता
चंडीगढ़़। पंजाब अब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीतिक दलों में लोकलुभावन घोषणाओंं और वायदोंं की होड़ लगी हुई है। इसको लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं और पंजाब की सियासत गर्मा गई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंंह सिद्धू के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी इस पर सवाल उठाया है। बादल ने राजनीतिक दलों के चुनाव घोषणा पत्रों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्हाेंने कहा है कि चुनाव घोषणा पत्र को कानूनी बाध्यता के तहत लाया जाए।

दरअसल, पंजाब में अगले साल फरवरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं और सभी पार्टियां एक से बढ़कर एक ऐलान कर रही हैं । पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इन घोषणाओं को लेकर जारी होड़ पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पत्र को कानून बाध्य करने की मांग उठाई है। आज पार्टी के ट्विटल हैंडल पर प्रकाश सिंह बादल का एक वीडियाे अपलोड किया गया है। इसमें बादल कह रहे हैं कि सरकार का मतलब होता है कि जो वादा करे, उसे पूरा करें।
उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र (Election Manifesto) को कानूनी रूप से बाध्य किया जाना चाहिए। बादल ने कहा, 'अब यह हो गया है कि ऐलान करते रहो हो, बेशक कुछ भी न, लोगों की आंखों में धूल झोंकते रहो। कभी कहते हैं कि इतने लोगों को पक्का कर दिया और पक्के होने वाले कहते हैं हमें किसी ने पक्का नहीं किया।' बादल ने कहा, किसानों को अभी कितना बड़ा नुकसान हुआ है उसका जो मुआवजा मिलना चाहिए था। वह नहीं दिया गया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।
प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इस पार्टी की सरकार का पुराना रिकार्ड इतना खराब है। इन्होंने जितने जुल्म सिखों पर किए हैं उतने तो अंग्रेजों और मुगलों ने भी नहीं किए। दरबार साहिब पर हमला, 1984 का कत्लेआम इसके उदाहरण हैं। कांग्रेस ने हमारी राजधानी छीन ली, पानी छीन लिया। सियासी और आर्थिक तौर पर नुकसान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने हैरानी जताई कि जब कोई कांग्रेस के मुख्यमंत्री प्रमाणित करता है कि दरबार साहिब पर हमला ठीक है ।
काबिले गौर है कि शिअद के प्रधान सुखबीर बादल ने पिछले दिनों जब अपने 13 सूत्रीय कार्यक्रम का ऐलान किया था, तब उन्होंने कहा था कि अकाली भाजपा के कार्यकाल के दौरान पार्टी ने अपने हर बड़े वादों को पूरा किया था लेकिन कांग्रेस ने 2017 के लिए जो वादे किए थे उनमें से कोई पूरा नहीं किया और लोगों को गुमराह करके वोट हासिल किए। अब एक बार फिर से चुनाव सिर पर हैं और पार्टियों पंजाब के खजाने की हालत देखे बिना एक दूसरे से बढ़कर वादे कर रह हैं।
देश के सबसे वयोवृद्ध विधायक व पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का यह कहना अपने आप बहुत महत्वपूर्ण है कि चुनावी घोषणा पत्र की कानूनी बाध्यता होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि जो पार्टी इसे पूरा नहीं करती उस पर क्या कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत












Click it and Unblock the Notifications