भगवंत मान सरकार की शिक्षा सुधार नीतियों का दिख रहा असर, 12वीं रिजल्ट घोषित होने पर बोले हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 12वीं के नतीजे घोषित होने पर कहा कि भगवंत मान सरकार की शिक्षा सुधार नीतियों का असर दिख रहा है।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की स्कूली शिक्षा के प्रति नीतियां असर दिखाने लगी हैं। इसी का नतीजा है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा कल घोषित बारहवीं कक्षा के नतीजों में पंजाब के सरकारी स्कूलों में विभिन्न विषयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने बाज़ी मारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने विज्ञान, कॉमर्स और वोकेशनल ग्रुपों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।

मंत्री बैंस ने बताया कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय राज्य के सरकारी स्कूलों के मेहनती स्टाफ को जाता है जिन्होंने पिछले साल के दिसंबर महीने में "मिशन सौ प्रतिशत" मुहिम के माध्यम से प्रत्येक छात्र के सीखने के स्तर की जानकारी प्राप्त कर छात्रों को कड़ी मेहनत करवाई। उन्होंने कहा कि कॉमर्स ग्रुप में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परस राम नगर बठिंडा की छात्रा सिमरनजीत कौर पुत्री अशोक कुमार और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री मुक्तसर साहिब की छात्रा खुशी गर्ग पुत्री हरि ओम गर्ग, दोनों ने 494/500 अंक प्राप्त कर राज्य में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल समराला (लुधियाना) की छात्रा शुभकर्मनजोत कौर संधर पुत्री परमजीत सिंह संधर ने 493/500 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह साइंस ग्रुप के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लायंस पटियाला के छात्र नवनीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह ने 496/500 अंक हासिल कर पहला स्थान, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल समराला (लुधियाना) की छात्रा खुशप्रीत कौर पुत्री सुखविंदर सिंह और शहीद हरपाल सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेठूवाल (अमृतसर) की छात्रा अर्शप्रीत कौर पुत्री मनिंदर सिंह ने क्रमशः 495/509 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वोकेशनल ग्रुप में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे मंडी होशियारपुर की छात्रा अवंतिका शर्मा पुत्री बृजमोहन शर्मा ने 491/500 अंकों के साथ प्रथम स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुद्दा (बठिंडा) की छात्रा दिलप्रीत कौर पुत्री इकबाल सिंह ने 489/500 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और सरकारी विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला की छात्रा हर्षप्रीत कौर पुत्री राजिंदर सिंह तथा सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीनानगर के छात्र अजय सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने 488/500 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+