अर्थ ऑवर: CM गहलोत के निवास पर एक घंटा बंद रही बिजली, मोमबत्ती जलाकर खाया खाना
अर्थ ऑवर की वजह से CM गहलोत के निवास पर एक घंटा बंद रही बिजली, इस दौरान सभी काम कैंडल लाइट में किया गया।

Rajasthan: अर्थ ऑवर के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर शनिवार रात को बिजली बंद रखी गई. ऊर्जा के साधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रात 8.30 से एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी गई।
मोमबत्ती जलाकर किया डिनर
इस दौरान मुख्यमंत्री निवास स्थित विभिन्न कार्यालयों में भी लाइट एवं उपकरण बंद रहे और कार्मिकों ने मोमबत्ती की रोशनी में कार्य किया. वहीं एक तस्वीर भी सामने आई है. जिसमें खुद मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ मोमबत्ती में डिनर करते नजर आ रहे है।
क्या होता है अर्थ आवर
वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर संस्था की तरफ से हर साल दुनिया में अर्थ आवर का आयोजन किया जाता है. इसके तहत दुनियाभर के करोड़ों लोग एक घंटे के लिए बिजली की खपत को बंद कर देते हैं जिसकी वजह से इसे अर्थ आवर कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 31 मार्च 2007 को पहली बार अर्थ आवर डे का आयोजन किया गया था। इसके बाद यह आयोजन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में होने लगा। इसक मकसद लोगों को ऊर्जा के श्रोतों की रक्षा करने और इसके प्रति जागरूक करना है।












Click it and Unblock the Notifications