25 सितम्बर को फतेहाबाद रैली में नहीं जाएंगे डिप्टी सीएम, दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट कर अफवाहों को दिया विराम

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल चौधरी देवीलाल की 109वीं जयंती द्वारा फतेहाबाद में मना रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि इस रैली में जजपा नेता और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहुंच सकते हैं। जजपा कार्यकर्ताओं ने इनेलो वर्करों पर ऐसी सूचनाएं प्रसारित करने के आरोप लगाए हैं, जिस पर जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहों का खंडन किया है।

Digvijay Chautala

जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जयंती पर दुष्यंत चौटाला के शामिल होने की बात पर कहा कि यह विरोधियों द्वारा फैलाई गई अफवाह है। 25 सितंबर को हमारे 2 कार्यक्रम हैं। एक कैथल में और दूसरा दादरी में। हम किसी भी एक रैली में नहीं, बल्कि जन नायक युगपुरुष चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के अनावरण के दोनों कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से बचें।

दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि मुझे बड़ा हास्यापद लगता है कि अब बेचारे बौखलाकर ऐसी चर्चा करने लग गए हैं। ऐसा संभव नहीं है। न ही ऐसा होने वाला है। यह उन लोगों की बौखलाहट है। हम बड़े धूमधाम से चौधरी देवीलाल की कैथल और दादरी में मूर्ति स्थापित करने जा रहे हैं। जजपा का कार्यकर्ता किसी एक रैली में नहीं, इन दोनों जगहों पर जाएगा।

चाचा अभय का नाम लिए बिना किया था कटाक्ष

दिग्विजय चौटाला ने शुक्रवार को कहा था कि हिसार ने 33 साल के युवा दुष्यंत चौटाला को डिप्टी CM बना दिया। कुछ लोगों के पेट में दर्द है कि 33 साल का युवा डिप्टी मुख्यमंत्री बन गया। यदि हिसार वालों का बस चला तो अगली बार मुख्यमंत्री भी बनाएंगे। हमारी पुरानी पार्टी वाले कहते हैं कि मेरे सामने रैली करके दिखाओ, परंतु हम चौटाला साहिब के सेवक हैं, आज भी उनका सम्मान करते हैं और ताउम्र सम्मान करते रहेंगे। हम चौधरी देवीलाल के सिद्धांतों पर चलने वाले हैं। चौटाला साहब के सामने रैली करें, यह हमें शोभा नहीं देता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+