हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने 1 अक्तूबर से पहले धान और बाजरे की खरीद शुरू करने के लिए केंद्र को लिखा पत्र

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस बार धान बिक्री की मंडियों के पास अग्निशमन वाहनों की तैनाती करें ताकि किसी कारणवश मंडी में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके।

उन्होंने खरीफ मार्केटिंग सीजन में फसलों की खरीद के लिए मंडियों में उचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने सोमवार को यहां विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।

dushyant-chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी कि वैसे तो भारत सरकार द्वारा आगामी एक अक्तूबर से धान और बाजरा की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन किसानों की डिमांड को देखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को 20 सितम्बर से बाजरा, 25 सितम्बर से धान की खरीद आरम्भ करने के लिए पत्र लिखा है और केंद्र से अनुमति मिलती है तो यह खरीद प्रक्रिया एक अक्तूबर से पहले भी शुरू की जा सकती है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि धान की खरीद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाएगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्य में मक्का की खरीद 20 सितम्बर से, मूंग एक अक्तूबर से, तिल, अरहर, उड़द की खरीद एक दिसंबर से शुरू की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आगे जानकारी दी कि इस बार धान की खरीद करने का लक्ष्य 60 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए 215 खरीद केंद्र, बाजरा के लिए 92, मक्का के लिए 19, सूरजमुखी के लिए 13, मूंग के लिए 38 , तिल के लिए 27, अरहर के लिए 22 और उड़द के लिए 10 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इन खरीफ फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+