हरियाणा: 5 और 6 सितंबर को सोनीपत, जींद, भिवानी और दादरी के दौरे पर रहेंगे दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पांच सितंबर को सोनीपत और जींद, 6 सितंबर को भिवानी और दादरी जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा वे राजस्थान में भी दो दिनों के दौरे पर जाएंगे।
जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम पांच सितंबर को सोनीपत जिले के गांव आंवली, जागसी और कथूरा में ग्रामीणों से रूबरू होंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

इसके उपरांत वे जींद जिले में गांव करसोला, करेला-झामोला और ईगराह का दौरा करेंगे और भिवानी में रात्रि ठहराव करेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला छह सितंबर को दादरी के काकडौली सरदारा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इस कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बुधवार को सीकर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा उन्हें संगठन मजबूती बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। वहीं सात सितंबर को वे जयपुर में किसान नौजवान सभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications