1 अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की सरकारी खरीद, हरियाणा के डिप्टी CM बोले- लेने के तैयार है सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एसवाईएल को हरियाणा की बैकबोन बताते हुए पंजाब और हरियाणा में जल बंटवारे के विवाद पर जल्द निपटारा होने की उम्मीद जताई है। वे बुधवार को अपने भिवानी दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसवाईएल जल बंटवारे पर जल्द निपटारे की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में पानी बंटवारे को लेकर सुप्रीम कोर्ट अपना काम कर रहा हैं और इस मामले में केंद्र का सहयोग मिलेगा।

Dushyant Chautala sAYS- government ready for crop procurement starting from April 1

दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि आज दिल्ली को भी पानी चाहिए और पंजाब में उनकी सरकार है इसलिए एसवाईएल पर जल्द निपटारा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में सतलुज यमुना लिंक नहर हरियाणा की बैकबोन रहेगी।

Dushyant Chautala sAYS- government ready for crop procurement starting from April 1

फसल खरीद के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि एक अप्रैल से शुरू हो रही फसल खरीद को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। मंडियों में किसानों की फसल खरीदने के लिए तमाम व्यापक व्यवस्था हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का एक-एक दाना एमएसपी पर प्रदेश सरकार खरीदेगी।

Dushyant Chautala sAYS- government ready for crop procurement starting from April 1

दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि आज सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि मार्केट में किसानों की सरसों निर्धारित एमएसपी से ज्यादा दाम पर बिक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+