दुष्यंत चौटाला ने कैथल में नई सड़क का किया उद्घाटन, सुरजेवाला को दिया करार जवाब
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गुरुवार रात काे कैथल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कैथल के पूर्व विधायक रणदीप सुरजेवाला को करारा जवाब दिया।
चौटाला ने कहा कि हवाई बात करनी और जलील होकर कांग्रेस में टिके रहना, किसी ने सिखना है, तो रणदीप सुरजेवाला से सीखे। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता ने डिप्टी सीएम पर तंज कसा था।

दुष्यंत चौटाला देर रात भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। चौटाला ने कहा कि 10 साल के कांग्रेस के शासन में कुर्सी पर सबसे अधिक चिपकने वाले नेता रणदीप सुरजेवाला है। वे पहले भी सुरजेवाला को 10 सवालों का जवाब दे चुके हैं। जनता ने जजपा को 2019 में 16 प्रतिशत वोट दिए हैं। आगामी चुनाव में यह बढ़कर 40 प्रतिशत तक होगी।
चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार ही हरियाणा में सुरजमूखी के 6 हजार रुपए से अधिक दाम दे रही है। जबकि अन्य राज्यों में यह 4 हजार रुपए तक ही है। चौटाला ने कहा कि कैथल जिले से जम्मू कटरा हाईवे का निर्माण चल रहा है। हुड्डा सरकार में 10 साल में 750 रुपए की बुढ़ापा पेंशन बढ़ी थी। जबकि 750 रुपए तो गठबंधन सरकार के 3 साल में बढ़ गई है। चौटाला ने रात के समय अन्य कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में 60 प्रतिशत की आबादी वाले सेक्टरों में नहरी पानी व्यवस्था का प्रविधान किया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सेक्टरों में जो भी पार्क हैं, उनके रखरखाव के लिए संबंधित सेक्टरों की रिहायशी समितियों को सरकार की ओर से धनराशि दी जा रही है। सेक्टरों के पास फायर स्टेशन व थाने स्थापित किए जाएंगे।
105 फायर स्टेशन हैं अभी
अभी प्रदेश में करीब 105 फायर स्टेशन हैं, जिन्हें जल्द ही बढ़ाकर 200 से ऊपर करने का काम किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला देर शाम सेक्टर 21 में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इससे पहले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुराना सड़क से खनौरी सड़क तक बनी नई सड़क का उद्घाटन किया और पार्क परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा रोपण किया। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली शहर की बेटी कनिका गोयल को सम्मानित किया।
कैथल में हुई डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पत्रकार वार्ता के मुख्य बिंदु
- डिजिटलीकरण का किसानों और आमजन को मिल रहा फायदा
- पूर्व कांग्रेस सरकार में कई बड़ी कंपनियां प्रदेश छोड़कर भागी थी
- गठबंधन सरकार प्रदेश में निवेश के लिए बड़ी कंपनियों को कर रही प्रेरित
- प्रदेश के हित के लिए जेजेपी गठबंधन में
- साढ़े तीन साल से मजबूती से चल रहा बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन
- स्थाई सरकार के कारण ही प्रदेश हित में हो रहे निरंतर विकास कार्य
- देश में सबसे ज्यादा सूरजमुखी का रेट किसानों को दे रहा हरियाणा
- कांग्रेस ने 10 साल में बुढ़ापा पेंशन 700 रूपए बढ़ाई थी
- गठबंधन सरकार ने तीन साल में ही बढ़ाए 750 रूपए
- गठबंधन के लिए दोनों पार्टियों के लिए प्रदेश हित होता है सर्वोपरि
- प्रदेश में सड़क विकास के मामले में हो रहा है ऐतिहासिक कार्य
- ग्रामीण क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए नए बनने वाले कई एक्सप्रेस-वे पर 123 साइट चिन्हित की है












Click it and Unblock the Notifications