डॉ. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का संभाला पद, बोले- पंजाब को बनाना है सेहतमंद
जिक्रयोग्य है कि गत दिनों पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है जिसके चलते कई मंत्रियों से उनकी जिम्मेदारियां वापिस ले ली गई हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने आज स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल और अमन अरोड़ा भी मौजूद हैं। स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालते उन्होंने कहा कि पंजाब को सेहतमंद बनाना है। 100 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा चुके हैं और अब 500 आम आदमी क्लीनिक खोलने का लक्षय है। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कि दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम किया जाएगा।
जिक्रयोग्य है कि गत दिनों पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है जिसके चलते कई मंत्रियों से उनकी जिम्मेदारियां वापिस ले ली गई हैं। बता दें कि पहले स्वास्थ्य मंत्री पद चेतन सिंह जौड़ामाजरा के पास था लेकिन मान सरकार ने इसकी जिम्मेदारी अब डॉ. बलबीर सिंह को सौंपी है।
यह भी पढ़ें- अब पंजाब के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा अच्छा राशन, भगवंत मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications