दादरी तोये औद्योगिक क्षेत्र में खुलेगी डिस्पेंसरी, मौजूद रहेंगे 10 डॉक्टर: डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला

गुरुग्राम/चंडीगढ़, 14 फरवरी 2022: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण व किसान आंदोलन के बावजूद विकास की रफ्तार थमी नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आम जनमानस की भावनाओं पर खरा उतरते हुए विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के द्वार पर दिया जाए। वे रविवार को मानेसर में आयोजित ईएसआई अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत फर्रुखनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Dispensary will open Dadri Industrial Area, 10 doctors will be present: Deputy CM Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यहां के उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था, लेकिन कुछ लोगों ने उद्योगपतियों के नाम से इस कार्य में रोड़ा अटकाने का काम किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के हक को सुप्रीम कोर्ट में प्रमुखता के साथ रखा गया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का स्वास्थ्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में फर्रुखनगर कस्बे के साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र दादरी तोये में जल्द ही डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें करीब 10 डाक्टरों की टीम अपनी सेवाएं देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है।

Dispensary will open Dadri Industrial Area, 10 doctors will be present: Deputy CM Dushyant Chautala

जनसभा में क्षेत्र के लोगों द्वारा रेल सेवाओं के विस्तार की मांग पर डिप्टी सीएम ने कहा कि फर्रुखनगर क्षेत्र की लंबे समय से रेल सेवाओं में बढ़ोतरी की मांग रही है, ऐसे में उनका प्रयास रहेगा कि फर्रुखनगर तक कि रेल सेवाओं में विस्तार करते हुए इसे वाया झज्जर-रोहतक होते हुए हिसार तक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के इस विस्तार से दिल्ली से हिसार के बीच के सफर में दूरी की कमी आएगी। साथ ही क्षेत्र में बने रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में कार्गो के काम को भी गति मिलेगी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पातली हाजीपुर में 140 एकड़ क्षेत्र में फ्लिपकार्ट द्वारा एशिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस बनाया जा रहा है जिससे फर्रुखनगर व आसपास के क्षेत्र में लगभग 12 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा, वहीं आईएमटी मेवात में एशिया की सबसे बड़ी मोबाइल बैटरी उत्पादन यूनिट स्थापित की जा रही है। इससे वहां के आसपास के क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री का क्षेत्र की सरदारी द्वारा पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में गौशाला फर्रुखनगर के लिए 15 लाख की राशि देने की घोषणा भी की । कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक, जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनंतराम तंवर, जेजेपी राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़, पटौदी के पूर्व विधायक रामबीर सिंह व गंगाराम, जेजेपी के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष ऋषि राज राणा, पटौदी के एसडीएम प्रदीप कुमार, फर्रुखनगर के तहसीलदार रण सिंह गोदारा, जेजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये ग्रामीण उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+