छात्रसंघ चुनाव के लिए Digvijay Chautala ने शुरू किए यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के दौरे, कही ये खास बात

Digvijay Chautala: जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रधान महासचिव एवं इनसो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने एमडीयू रोहतक में छात्र संघ चुनाव की मांग क जोर-शोर के साथ उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए इनसो सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से हरियाणा के महामहिम राज्यपाल को पोस्टकार्ड भेजेगी।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टकार्ड के जरिए इनसो राजपाल को विद्यार्थियों की चुनाव बहाली की मांग से अवगत करवाएगी और छात्र हित में जल्द चुनाव करवाने की मांग करेगी। आपको बता दें कि दिग्विज चौटाला बुधवार 11 अक्टूबर को एमडीयू रोहतक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इनसो द्वारा आयोजित छात्र संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को संबोधित किया।

Digvijay Chautala

बता दें कि दिग्विजय चौटाला ने छात्र संघ चुनाव की मांग को जोर-शोर से उठाने के लिए यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के दौरे शुरू कर दिए है। एमडीयू रोहतक से इन कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव करवाने के विषय पर विद्यार्थियों की राय जानी, जिस पर सभी विद्यार्थियों ने इनसो की इस मांग का खुलकर समर्थन किया।

दिग्विजय ने कहा कि इनसो निरंतर सरकार से छात्र हित में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव होने से आम घरों के बच्चों को राजनीति में आने का अवसर मिलेगा और इससे देश-प्रदेश के विकास में युवाओं का योगदान बढ़ेगा।

वहीं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि छात्र हित में कार्य करने के लिए इनसो सबसे अग्रणी संगठन है। उन्होंने कहा कि इनसो की छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग बहुत पुरानी है। देशवाल ने कहा कि इनसो की भूख हड़ताल के बाद ही प्रदेश में 21 साल बाद छात्र संघ चुनाव बहाल हुए थे, लेकिन अभी आधी जीत हुई है, इस आधी जीत को मुकाम तक लेकर जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+