हरियाणा में 1 से 15 जुलाई तक सघन दस्त नियंत्रण कार्यक्रम, लोगों को जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

चंडीगढ़, 30 जून। पांच साल के बच्चों में मृत्यु दर कम करने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग एक से 15 जुलाई तक सघन दस्त नियंत्रण कार्यक्रम का अभियान चलाएगा। इस पखवाड़े में हरियाणा के जिलों में न केवल स्वास्थ्य विभाग ओआरएस के पैकेट घर-घर वितरण करेगा बल्कि अभिभावकों में दस्त का इलाज गंभीरता से करवाने के लिए जागरूक भी करेगा। गौरतलब है कि पांच वर्ष से नीचे बच्चों की मौत में 10 प्रतिशत मृत्यु दस्त की जटिलताओं की वजह से होती है।

Diarrhea control campaign in Haryana from one to fifteen July

उप सिविल सर्जन डा. अनुपमा सिंह ने बताया कि एक से 15 जुलाई तक यह पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसका लक्ष्य दस्त के सबसे सस्ते और प्रभावकारी उपचार मौखिक पुनर्जलीकरण साल्ट के मिश्रण ओआरएस घोल और जिंक टेबलेट का प्रयोग करने की जन जागरूकता पैदा करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को शामिल किया जाएगा।

पखवाड़े के दौरान गांव, जिला स्तर पर स्वच्छता के लिए गहन समुदाय जागरूकता अभियान और ओआरएस, जींक थेरेपी का प्रचार किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता अपने गांव में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले घरों में ओआरएस के पैकेट वितरण करेंगी। प्रथम पंक्ति की कार्यकर्ता एएनएम आशा वर्कर ओआरएस घोल तैयार करने की विधि प्रदर्शन के साथ-साथ, खान-पान और स्वच्छता संबंधी परामर्श देगी। स्वास्थ्य संस्थाओं में ओआरएस-जिंक कार्नर स्थापित किए जाएंगे।

डा. अनुपमा ने कहा कि दस्त के कारण होने वाली लगभग सभी मृत्यु को मौखिक पुनर्जलीकरण साल्ट के मिश्रण ओआरएस और जिंक गोलियों के प्रयोग से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि दस्त के दौरान शरीर में जल की कमी हो जाती है। इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+