धामी सरकार किसानों के साथ, हरसंभव करेंगे मदद: कृषि मंत्री गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लक्सर व खानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसान हमारा अन्नदाता है। सरकार किसानों की बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का सही सर्वे कराकर उन्हें हर संभव मदद देगी। सरकार द्वारा किसानों के तीन महीनों के बिजली के बिल के साथ ही बैंकों की रिकवरी को भी रुकवा दिया है।

रविवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लक्सर के सेठपुर व सैनपुर, मुटकाबाद, मुंडाखेड़ा कलां, कान्हावाली बाढ़ से तबाह हुई फसलों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खानपुर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।

CM Pushkar Singh Dhami

इस दौरान किसानों ने उन्हें बताया कि बाढ़ के दौरान जो फसलें तबाह हुई हैं वह शुगर मिल द्वारा छोड़े गए केमिकल की वजह से तबाह हुई है। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि इसकी उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा जांच की जाएगी। कहा कि पूरे लक्सर क्षेत्र को बाढ़ आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है।

किसानों को मानकों के अनुसार बाढ़ में तबाह हुई फसलों का मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की हर स्तर पर मदद की जाएगी। कहा कि किसानों से ही तमाम अर्थव्यवस्था चलती है। इसलिए किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नगर पालिका के चेयरमैन अंबरीश गर्ग, एएसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, सीओ मनोज ठाकुर, महामंत्री संजीव पुंडीर, आदित्य चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मनीष प्रधान, राजेश सैनी, राजेश छाबड़ा, पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी, अमरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+