जींद के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे, डिप्टी सीएम दिन-रात जनहित कार्यों में लगे: दिग्विजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जींद की टूटी सड़कें धीरे-धीरे बीता कल होती जा रही है और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जींद में निरंतर विकास कार्य करवाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने जींद के इतिहास में सबसे अधिक विकास कार्य करवाए है और यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। दिग्विजय ने कहा कि दुष्यंत के विकास मॉडल से विरोधियों के हौसले पस्त हैं इसलिए हताशा में उलूल-जुलूल बयानबाजी करते रहते हैं।

 Digvijay Chautala

वीरवार को दिग्विजय चौटाला जींद जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा किया तथा ग्रामीणों को संबोधित किया। इससे पहले वे चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में इनसो द्वारा आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे थे।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने जींद की पवित्र धरती पर जन्म लिया और जींद के लोगों की आशाओं पर खरा उतरने के लिए दुष्यंत चौटाला दिन-रात एक करके काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना और किसान आंदोलन की वजह से उत्पन्न अवरोधों के बीच भी दुष्यंत चौटाला ने जींद का विकास रुकने नहीं दिया। दिग्विजय ने कहा कि विरोधी अपनी बयानबाजी से दुष्यंत चौटाला को अस्थिर करने का प्रयास तो करते हैं लेकिन दुष्यंत जननायक चौ देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए जनहित में विकास कार्य करके विरोधियों को जवाब देने में विश्वास रखते हैं।

उन्होंने कहा कि आधा हरियाणा बाढ़ से जूझ रहा है, विरोधी इसपर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं लेकिन दुष्यंत चौटाला ने बाढ़ से प्रभावित जिले घोषित करवाकर सरकारी तौर पर नुकसान की भरपाई का रास्ता खोला है। इतना ही नहीं वे खुद भी फील्ड में उतरकर लोगों का न सिर्फ दुख दर्द सांझा कर रहे हैं बल्कि हर संभव मदद सुनिश्चित करवा रहे हैं।

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने छात्र संघ चुनाव के विषय पर कहा कि यह अब समय की जरूरत है और हरियाणा के छात्र वर्ग को अब उससे महरूम रखने का कोई औचित्य नहीं। उन्होंने कहा कि 6 अगस्त तक प्रत्यक्ष चुनाव बहाल नहीं हुए तो इनसो 6 अगस्त से सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। दिग्विजय ने कहा कि जींद की छात्र शक्ति अपनी ताकत को समझती है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह ताकत हिसार में 6 अगस्त को आयोजित इनसो स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी दिखेगी।

इस अवसर पर जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे और अध्यक्षता इनसो अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने की। इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, वरिष्ठ नेता ईश्वर उझानिया, इनसो सीआरएसयू प्रभारी जॉनी लठवाल, इनसो जिला अध्यक्ष दीपक देशवाल, यूनिवर्सिटी अध्यक्ष मोनू मलिक के अलावा सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+