महीने में दो बार उचाना आएंगे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कार्यकर्ताओं की समस्याओं का करेंगे समाधान
उचाना, 4 जुलाई। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के दिल्ली आवास पर उचाना नपा चुनाव को लेकर जिन कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई थी उनकी बैठक हुई। बैठक में राजेंद्र लितानी, प्रो. जगदीश सिहाग, उचाना ब्लाकध्यक्ष विश्ववीर नंबरदार, अलेवा ब्लाकध्यक्ष शमशेर नगूरां भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनाव में हर कार्यकर्ता ने पूरी मेहनत की। चुनाव में कई कारण रहे लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम 2022 मतों तक पहुंचे। जो हमारा उम्मीदवार था उससे बेहतर उम्मीदवार हम नहीं दे सकते थे। हमें संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि पहले भी विकास के कामों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई थी। भविष्य में भी किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। सबको मिलकर संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करना है। सांसद रहते हुए वो महीने 5, 20 तारीख को आते थे। अब वो महीने की 5, 20 तारीख को उचाना आया करेंगे। किसी कारण से वो निर्धारित दिन नहीं आए तो अन्य दिन वो महीने में आएंगे। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन उनका मौके पर ही समाधान करने का काम करेंगे। वार्ड दो से पार्षद बनी सतीशो देवी ने डिप्टी सीएम से मिलकर उनमें आस्था जताई।
जजपा नेता ने दुष्यंत चौटाला को कहा आभार
जजपा नेता महेंद्र गुरुकुल खेड़ा, धोला खटकड़ ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलकर गुरुकुल खेड़ा गांव में सौर ऊर्जा सिस्टम लगवाने के लिए आभार प्रकट किया। जजपा नेताओं ने कहा कि गुरुकुल खेड़ा प्रदेश में पहला ऐसा गांव बनेगा जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा युक्त होगा। यहां पर चौपालों में सौर ऊर्जा लगाई जा चुकी है। अब घरों में भी सौर ऊर्जा लगाई जाएगी। इस तरह की पहल उनके गांव से शुरू करना इस बात को दर्शाता है कि गुरुकुल खेड़ा के प्रति उनके मत में कितना सम्मान है।












Click it and Unblock the Notifications