जीएसटी काउंसिल की बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का किया स्वागत

चंडीगढ़, 29 जून। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक चंडीगढ़ में जारी है। इस बैठक में राज्य सरकारों के प्रतिनिधि भी शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी बैठक में शामिल हुए हैं। जीएसटी काउंसिल की यह बैठक दो दिन होगी, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। चंडीगढ़ में आयोजित जीएसटी काउंसिल बैठक में पहुंचने पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत किया। इसी के साथ दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का भी चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया।

Deputy CM Dushyant Chautala welcomed Union finance minister

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में शामिल हुए हैं। जीएसटी काउंसिल की यह बैठक दो दिन होगी, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में महंगाई कम करने के फार्मूले पर कुछ अहम निर्णय प्रस्तावित हो सकते हैं। दो दिन चलने वाली इस महत्त्वपूर्ण मीटिंग के पहले दिन जीएसटी के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और इस मीटिंग के दौरान लिए गए निर्णयों को लेकर बुधवार को मीटिंग समाप्ति के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी देंगे। राज्यों की कई अहम मांगों पर विचार के साथ जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुछ चुनिंदा आइटम्स के टैक्स रेट्स बदलने वाले हैं, जिनका रिकमेंडेशन फिटमेंट पैनल ने किया है। हालांकि 113 उत्पादों पर टैक्स दरें बदलने के प्रस्ताव को रेड सिग्नल दिखाया गया है।

यह बैठक चंडीगढ़ में दो दिन तक चलेगी, जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकारें महंगाई कम करने के फार्मूले पर काम करेंगी। बैठक में कई महत्त्वपूर्ण फैसले किए जाएंगे। जीएसटी परिषद बैठक में लंच के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शिरकत की। इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मौजूद रहे। मनोहर लाल, भगवंत मान और हरियाणा के डिप्टी मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। बैठक को लेकर हयात होटल के चारों तरफ पुलिस सुरक्षा का कड़ा पहरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+