गांवों में जलभराव और पानी निकासी की समस्या पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने तुरंत लिया एक्शन, ग्रामीण हुए खुश

कलायत, 22 जुलाई। हलके के गांव चंदाना पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पानी निकासी व्यवस्था को लेकर संजीदा दिखे। जब कार्यक्रम में उनके समक्ष युवा जजपा नेता बबली जुलानीखेड़ा ने उनके गांव जुलानीखेड़ा में जलभराव के कारण पैदा हुए गंभीर हालातों का उल्लेख किया तो चौटाला एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने तत्काल हरियाणा डेयरी विकास संघ चेयरमैन रणधीर सिंह को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गांव में पाइल लाइन से लोड गाड़ी को भेजा गया।

Deputy CM Dushyant Chautala took action on problem of village

तुरंत प्रभाव से खुदाई और निकासी का कार्य शुरू करने पर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। बबली जुलानीखेड़ा ने कहा कि गांव के तालाब के ओवरफ्लो होने से काफी समय से निकासी की भारी दिक्कत ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। निकासी का कोई समाधान न होने पर ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत करवाया। इस अवसर पर ओमप्रकाश जुलानीखेड़ा, दलीप नंबरदार, निर्मल सिंह, इंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, कर्मवीर सिंह, रोहताश मौजूद थे।

हरियाणा डेयरी विकास संघ चेयरमैन रणधीर सिंह ने कहा कि पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर वे टीम के साथ उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गांव पहुंचे। उनका गांव से विशेष लगाव रहा है। जिस प्रकार ग्रामीणों की समस्या का तत्परता से समाधान करने के कदम उठाए गए, उससे लोगों को बड़ी राहत महसूस हुई है। गांव जुलानीखेड़ा में तालाब के ओवर फ्लो होने से जल भराव की दिक्कतों से लोग परेशान रहे हैं। तालाबों की निकासी सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित स्थान पर भूमिगत पाइपों के जरिये से बरसाती पानी पहुंचाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+