फरीदाबाद नगर निगम में हुए घोटाले में शामिल अफसरों पर होगी कार्रवाई: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

फरीदाबाद, 25 जुलाई। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो अफसर 200 करोड़ के घोटाले में शामिल होंगे उन आईएएस अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। करप्शन करने वाले अधिकारियों की संपत्ति से ही करप्शन की रकम की वसूली की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद में नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे प्रदेश में किसी भी कीमत पर करप्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Deputy CM Dushyant Chautala said will take action against officer involved in corruption

जेजीपी लगातार अपने संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और इसी क्रम में रविवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बल्लभगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान पत्रकारों ने नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले को लेकर सवाल पूछा तो चौटाला ने कहा कि नगर निगम ही नहीं कहीं भी भ्रष्टाचार को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों से इसकी वसूली की जाएगी।

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने पुचायत चुनावों को लेकर कहा कि जेजेपी ने अभी पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने या ना लड़ने को लेकर फैसला नहीं किया है, लेकिन निगम चुनाव सिंबल पर ही लड़े जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव कराने के लिए सरकार ने चुनाव आयोग को कहा है। अगस्त के महीने में चुनाव हो जाने चाहिए। वहीं मेवात में हुई डीएसपी की हत्या के मामले पर उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जहां तक विपक्षी लोग प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ने की बात करते हैं तो ये निराधार है, क्योंकि सभी मामलों में गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+