जांच से बचने के लिए धरना प्रदर्शन कर रही कांग्रेस, अंत तय है: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

सोनीपत, 29 जुलाई। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि धरना-प्रदर्शन करने से कोई जांच से नहीं बच सकता। कांग्रेसी जांच से बचने को इस तरह के कदम उठा रहे हैं। कांग्रेस का अंत तय है। कांग्रेसी नेताओं की गड़बड़ियों की जांच हो रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता धरने दे रहे हैं। जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है।

Deputy CM Dushyant Chautala said Congress protesting to stop investigation

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एल्डिको काउंटी में सेवानिवृत्त डीजीपी लायकराम डबास के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने गांव कुमासपुर में पहुंचकर राई से जजपा युवा हलकाध्यक्ष अमित आंतिल के दो माह के बेटे की आकस्मिक मौत पर भी दुख जताया। पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी है, उन बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। इसके लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। जिससे पात्र बुजुर्गों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र से पेंशन को जोड़ने के उपरांत 15 हजार नए पेंशनधारक बने हैं। बुजुर्गों का सम्मान प्राथमिकता में शामिल है।

प्रदेश के विकास पर चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार नए संशोधन व नई नीतियां लेकर आएगी, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, भूपेंद्र मलिक, बबीता दहिया, अजीत आंतिल, ओमप्रकाश रसोई, अनिल त्यागी, शियानंद त्यागी, सुमित राणा, रवि दहिया, रमेश बड़ौली, प्रदीप बड़वासनी, राजपाल सेवली आदि मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व डीजीपी लायक राम डबास शांत स्वभाव के अनुशासित व नेकदिल अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखा और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी जनहित को सर्वोपरि रखने की प्ररेणा दी। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में खूब हिस्सेदारी की और जरूरतमंदों की मदद की। इस दौरान लायक राम डबास के परिजनों में उनकी पत्नी गीता डबास, आईआरएस बेटे सुदीप डबास व नवदीप, बेटी ईटीओ संगीता डबास, पुत्रवधु एएसपी भारती डबास, आशीष ढुल आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+