मेवात से मिशन 2024 का आगाज करेंगे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

19 फरवरी को ही पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना नूंह में मेवात क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी रैली करेंगे।

Deputy Chief Minister Dushyant Chautala will start Mission 2024 from Mewat

हरियाणा में मिशन 2024 की राजनीतिक गतिविधियां इस बार मेवात क्षेत्र से शुरू हो रही हैं। कांग्रेस पहले ही यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला पड़ाव रख चुकी है। अब इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला की पदयात्रा से पहले ही उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मेवात क्षेत्र से मिशन 2024 का आगाज करेंगे। अभय की पदयात्रा बजट सत्र के पहले चरण के बाद 24 फरवरी से मेवात क्षेत्र के सिंगार गांव से शुरू होगी।

इसके साथ ही 19 फरवरी को ही पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना नूंह में मेवात क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी रैली करेंगे। मेवात क्षेत्र में इन राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा भी पूरे जाेर शोर से हो रही है। सबसे ज्यादा चर्चा इनेलो के अभय चौटाला की सिंगार गांव से शुरू होने वाली पदयात्रा की है क्योंकि इस पदयात्रा को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने चाचा अभय सिंह चौटाला को चुनौती भी दे चुके थे।

पदयात्रा से पहले जनसभा को किया संबोधित
अब दुष्यंत चाचा की पदयात्रा से पहले ही अडबर गांव में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। दुष्यंत के समर्थक इसे पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा सम्मान समारोह बता रहे हैं। मेवात क्षेत्र में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। एक पलवल और तीन नूंह विधानसभा क्षेत्र की इन चारों विधानसभाओं में से तीन पर कांग्रेस और एक पर भाजपा का कब्जा है।

2014 तीन सीटों पर इनेलो का कब्जा
2014 में तीन सीटों पर इनेलो का कब्जा था। इनेलो अपना राजनीतिक वर्चस्व बरकरार रखने के लिए मेवात क्षेत्र को इतना महत्व दे रही है कि यहां से उनके नेता अभय चौटाला प्रदेश स्तरीय पदयात्रा शुरू करेंगे। पूर्व मंत्री करतार भड़ाना नूंह में हथीन, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और नूंह विधानसभा क्षेत्र की रैली करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+