उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे सीआरएसयू में परियोजनाओं का शुभारंभ
डीसी डा. मनोज कुमार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 31 जुलाई को जींद में रात्रि ठहराव करेंगे तथा एक अगस्त को जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसक
जींद,31 जुलाई: डीसी डा. मनोज कुमार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 31 जुलाई को जींद में रात्रि ठहराव करेंगे तथा एक अगस्त को जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री उचाना के जननायक जनता पार्टी कार्यालय में जन समस्याएं सुनेंगे। सीआरएसयू में दो भवन बनकर तैयार हैं, लेकिन इनका उद्घाटन नहीं हो पाया है। हर घर तिरंगा मुहिम से देशभक्ति को घर-घर तक पहुंचाना लक्ष्य: आशीष सैनी

नेहरु युवा केंद्र की ओर से हर घर तिरंगा महा अभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जागरण संवाददाता, जींद: राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष सैनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नेहरु युवा केंद्र में देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए जिले के हर गांव से युवा क्लब के माध्यम से घर-घर तिरंगा फहराएगा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी अमृत के महोत्सव के विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे देश व प्रदेश सहित जिले में हर घर तिरंगा अभियान के आमजन में जोश व उत्साह बढ़ने लगा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष व युवा वर्ग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को उत्साहित हैं। नेहरु युवा केंद्र की ओर से हर घर तिरंगा महा अभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications