उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टॉपर छात्रा अंजलि से फोन पर बात कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पांच सौ में पांच सौ अंक पाकर टॉपर बनीं सिलारपुर, महेंद्रगढ़ की अंजली यादव से शनिवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने उसे बधाई देते हुए
नारनौल,24 जुलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पांच सौ में पांच सौ अंक पाकर टॉपर बनीं सिलारपुर, महेंद्रगढ़ की अंजली यादव से शनिवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंजली से भविष्य के बारे में बात की तो उसने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करना चाहती है। इस पर चौटाला ने डॉक्टर बनने के लिए उसे सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ने छात्रा के परिजनों और स्कूल कर्मचारियों को भी राज्य सरकार की तरफ से शुभकामनाएं दीं। अंजली के पिता रामनरेश ने कहा कि वे डिप्टी सीएम का फोन आने से बेहद खुश हैं। इससे उनके परिवार का हौसला बढ़ा है।
सिलारपुर निवासी रामनरेश आईटीबी से सेवानिवृत्त हैं। अंजली यादव की इस उपलब्धि पर नवीन राव, स्कूल के चेयरमैन धर्मेंद्र यादव, वाइस चेयरमैन सोनू यादव और निदेशक केसी यादव ने उसे शुभकामनाएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications