Delhi Weather: दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड! 10 सालों में सबसे लंबी शीत लहर, जनवरी में 50 घंटे कोहरा

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल राष्ट्रीय राजधानी में 5 से 9 जनवरी तक शीत लहर का दौर दर्ज किया गया, जिसमें 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फाइल फोटो

Delhi Weather Cold Wave: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में जनवरी में अब तक लगभग 50 घंटे का घना कोहरा देखा गया है। 2019 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने भी कहा कि इस साल जनवरी में दिल्ली में शीत लहर का दौर 10 सालों में सबसे लंबा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2013 में 7 दिनों (3 जनवरी से 9 जनवरी) तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे कम दर्ज किया गया। जबकि 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल राष्ट्रीय राजधानी में 5 से 9 जनवरी तक शीत लहर का दौर दर्ज किया गया, जिसमें 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में इस महीने अब तक करीब 50 घंटे घना कोहरा दर्ज किया गया है, जो 2019 के बाद सबसे ज्यादा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर के लिए तीव्र ठंड के लंबे दौर को जिम्मेदार ठहराया है।

Recommended Video

      Delhi की ठंड से बचें, IMD ने जारी किया Red Alert, कई राज्यों की स्थिति बदतर | वनइंडिया हिंदी *News

      घने कोहरे के कारण इस महीने अब तक शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कम दिन के तापमान का मतलब है कि जल्दी ठंडक और शाम को जल्दी कोहरा बनना। सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 1.9 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 4 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। सोमवार लगातार पांचवां दिन भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर हिल स्टेशनों से कम रहा।

      जनवरी की शुरुआत से ही दिल्ली में सर्द मौसम ने बिजली ग्रिडों पर दबाव डाला और बेघर लोगों के लिए चुनौतियां पेश कीं। दिल्ली सरकार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया। मौसम कार्यालय के अनुसार, 'बहुत घना कोहरा' तब होता है जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है, और 51 से 200 मीटर के बीच, यह 'घना', 201 से 500 मीटर के बीच 'मध्यम' होता है।

      यह भी पढ़ें - Delhi Weather: भीषण शीतलहर की चपेट में दिल्ली, 15 जनवरी तक बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+