दिल्ली: प्राइवेट स्कूल अब खास दुकान से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने के लिए अभिभावकों को नहीं कर सकते हैं बाध्य

दिल्ली: प्राइवेट स्कूल अब किसी खास दुकान से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने के लिए अभिभावकों को नहीं कर सकते हैं बाध्य

नई दिल्ली, 06 मई: पंजाब के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती बरतने का फैसला किया है. अब दिल्ली के प्राइवेट स्कूल पैरेंट्स को किसी खास शॉप से बच्चों की यूनिफॉर्म, जूते, कॉपी-किताबें आदि स्कूल का कोई भी सामान लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते. अभिभावक जहां से चाहें खरीदारी कर सकते हैं. स्कूलों द्वारा जिन दुकानों से टाइअप है, उनके सामान खरीदना जरूरी नहीं है.

delhi school

कुछ दिनों पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी पंजाब के प्राइवेट स्कूलों के लिए ये नियम निकाला था. अब यही नियम दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ये घोषणा की.

ये ऑर्डर पास करते समय दिल्ली सरकार ने साफ किया कि प्राइवेट स्कूलों को यूनिफॉर्म, कॉपी-किताबें, स्टेशनरी के दूसरे सामान आदि की पूरी लिस्ट पैरेंट्स को देनी होगी. साथ ही ये भी बताना होगा कि ये सामान किन-किन जगहों से खरीदा जा सकता है. किसी खास दुकान पर अभिभावकों को नहीं भेजा जा सकता. सूची मिलने के बाद पैरेंट्स जहां से चाहें अपनी जरूरत, सहूलियत और जेब के हिसाब से स्कूल के सामान की खरीदारी कर सकते हैं.

इस बारे में दिल्ली सरकार द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि, 'दिल्ली में निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूल या तो सोसायटी या ट्रस्ट द्वारा एक धर्मार्थ संगठन के रूप में बिना लाभ के नुकसान के आधार पर चलाए जाते हैं, इस प्रकार किसी भी स्कूल गतिविधि में लाभ और व्यावसायीकरण की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+