दिल्ली में 3 हॉटस्पॉट्स पर प्रदूषण की वजह ? सरकार करेगी सर्च

पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें रियल टाइम सोर्स अपोरशनमेंट स्टडी पर चर्चा के लिए राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया।

Gopal Rai on Pollution

Conference over Pollution In Delhi: दिल्ली सचिवालय में रियल टाइम सोर्स अपोरशनमेंट स्टडी पर चर्चा के लिए आज यानी 15 मई को राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए और प्रदूषण बढ़ाने वाले स्रोतों का पता लगाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस राउंड टेबल कांफ्रेंस के दौरान डीपीसीसी, पर्यावरण विभाग, टेरी, यूएनईपी, वर्ल्ड बैंक, आईएमडी, डीआरआईआईवी, सीएसई, एमसीडी के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी और प्रतिनिधि भी शामिल रहे. इस राउंड टेबल कांफ्रेंस में रियल टाइम सोर्स अपोरशनमेंट स्टडी के अब तक के डेटा पर चर्चा की गई। दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट में प्रदूषण के वास्तविक स्रोतों का पता लगाने के लिए एक-एक हफ्ते के लिए मोबाइल वैन लगाने के दिए गए निर्देश हैं।

वायु प्रदूषण में 30 फीसद की होगी कमी
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली के वायु प्रदूषण में 30 फीसद की कमी देखी गई है। हर साल सरकार गर्मी और सर्दियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए समर और विंटर एक्शन प्लान लॉन्च करती है। विंटर एक्शन प्लान के हिस्से के रूप में रियल टाइम सोर्स अपोरशनमेंट स्टडी को शामिल किया था।

गोपाल राय ने रियल टाइम सोर्स अपोरशंमेंट स्टडी के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पहले वायु प्रदूषण बढ़ाने के कारको को पता लगाने की प्रक्रिया काफी लम्बी अवधि और लेबर इंटेंसिव होती थी. वहीं आज रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी के कारण अब वायु गुणवत्ता की दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और मौसमी विश्लेषण प्राप्त कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+