दिल्ली: अब अस्पतालों में रात में भी हो सकेगा पोस्टमार्टम, AAP सरकार ने किया ऐलान

दिल्ली की AAP सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है, अब राजधानी में सूर्यास्त के बाद भी शवों का पोस्टमार्टम हो सकेगा।

manish sisodia

दिल्ली की AAP सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है, अब राजधानी में सूर्यास्त के बाद भी शवों का पोस्टमार्टम हो सकेगा। इससे ना केवल मृतक के परिजनों के लिए स्थितियां बदलेंगी जिन्हें अक्सर शव पाने के लिए एक लंबा इंतजार करना पड़ता है, साथ ही अंगदान और प्रतिरोपण को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंगलवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त सुविधाओं वाले अस्पतालों में रात में भी पोस्टमार्टम करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही अस्पताल इंचार्ज को सभी जरूरी इफ्रांस्ट्रक्टर पोस्टमार्टम हाउस पर सुनिश्चित करने के लिए कहा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि रात के समय पोस्टमार्टम होने के चलते दिल्ली में अब लोगों को शवों के पोस्टमार्टम के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, इससे मृतकों के परिजनों को काफी सहूलियत मिलेगी।

हालांकि हत्या, आत्महत्या, बलात्कार या किसी तरह की गड़बड़ी का संदेह होने पर शवों की जांच केवल दिन में करने का प्रावधान रखा गया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसी भी संदेह को दूर करने के लिए रात को होने वाले पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। यह कानूनी उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए भविष्य के संदर्भ के लिए संरक्षित रखी जाएगी। मृतक के दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा यह नई प्रक्रिया अंगदान और प्रतिरोपण को भी बढ़ावा देगी। पोस्टमार्टम के बाद निर्धारित समय में अंगों को निकाला जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+