दिल्ली: मंत्री कैलाश गहलोत पहुंचे हाईकोर्ट, विदेश यात्राओं के लिए केंद्र की अनुमति के प्रावधान को दी चुनौती
नई दिल्ली, 1 अगस्त: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्यमंत्री और राज्य के अन्य मंत्रियों द्वारा विदेश यात्राओं के लिए केंद्र सरकार से पूर्व अनुमति लेने के प्रावधान को चुनौती दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाल ही में सिंगापुर की यात्रा की अनुमति देने से केंद्र सराकर ने इनकार कर दिया था।

इसके बाद आप नेता कैलाश गहलोत ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी व्यक्तिगत और आधिकारिक यात्राओं के लिए अनुमति देने से इनकार करने की केंद्र की शक्ति के संबंध में दिशानिर्देश तैयार किया जाए।
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह व्यक्तिगत विदेश यात्राओं की अनुमति से संबंधित याचिका के लिए एक अतिरिक्त हलफनामा दायर करे। इस मामले में गहलोत का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी कर रहे थे। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।












Click it and Unblock the Notifications