Delhi: ई-साइकिल के इन 5 मॉडलों पर सब्सिडी देगी केजरीवाल सरकार
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सब्सिडी के लिए ई-साइकिल के मॉडलों को मंजूरी दे दी है। इन साइकिलों पर सरकार पांच हजार रुपये सब्सिडी देगी। पहले बैच में ई-साइकिल के पांच मॉडलों को चुना गया है, जिनकी कीमत भी जारी की गई है। इनमें से पहले एक हजार साइकिल पर पांच हजार रुपये की सब्सिडी के साथ दो हजार रुपये की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। अब माना जा रहा है कि जल्द ही ई-साइकिल की बिक्री प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो ई-साइकिल की खरीद पर भी सब्सिडी प्रदान करेगा। ऑन रोड सबसे सस्ती साइकिल 23 हजार 499 रुपये की होगी, जबकि सबसे महंगी साइकिल 47 हजार 499 रुपये की होगी।
सरकार ने जिन ई-साइकिल के मॉडल को मंजूरी दी है, उनमें सबसे अधिक हीरो की एफ6आई और वीन कार्गो मॉडल एक बार चार्ज होने पर 52 किमी दूरी तय करेगी। वहीं, एफ6आई एक बार में चार्ज होने पर 45 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
दिल्ली के लिए अहम दिन:
डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (डीडीसी) के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि आज दिल्ली के लिहाज से अहम दिन है, जब सरकार ने ई-साइकिल मॉडल से जुड़े पहले बैच को स्वीकृति प्रदान की है, जिनकी खरीद पर सरकार लोगों को सब्सिडी प्रदान करेगी।













Click it and Unblock the Notifications