दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने MCD को दिए 117 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य से जुड़े 1720 प्रोजेक्ट में होंगे खर्च

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए दिल्ली सरकार ने एमसीडी को 117 करोड़ का फंड उपलब्ध कराया है। इस फंड से एमसीडी दिल्ली में सात बड़े अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, प्रसूति केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1720 कार्य करेगी।

इस बाबत मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार संबंधी कार्य मार्च 2024 तक पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर एमसीडी में भी स्वास्थ्य मॉडल लागू किया जा रहा है।

Shaili Oberoi

इसके लिए दिल्ली सरकार ने एमसीडी को केपिटल और रेवेन्यू हेड के तहत फंड दिया है, जिसे एमसीडी में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने केपिटल फंड में 54 करोड़ रुपये और रेवेन्यू हेड में 63 करोड़ रुपये दिए हैं।

दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि केपिटल हेड में मिले 54 करोड़ रुपये के फंड को 451 प्रोजेक्ट में लगाया जाएगा। वहीं, रेवेन्यू हेड में मिले 63 करोड़ रुपये से 1269 प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे। रेवेन्यू हेड में मिले फंड के तहत 80 प्रतिशत राशि से कार्य करने की योजना तय कर दी गई है।

इस फंड से स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधारीकरण संबंधी कार्य मार्च 2024 तक पूरे कर लिए जाएंगे। इस दौरान बोलते हुए मेयर ने कहा कि एमसीडी का सबसे बड़ा अस्पताल हिंदूराव है, जहां गरीब तबके के लोग इलाज के लिए आते हैं। केपिटल हेड के तहत मिले फंड से यहां बड़ी और छोटी रिपेयरिंग का कार्य करवाया जाएगा।

अस्पताल में विभिन्न ब्लॉक्स में रिपेयरिंग का कार्य, शौचालय ब्लॉक की मरम्मत और रखरखाव का कार्य, वाटर लाइन की मरम्मत और साथ ही यहां पर बिजली के काम पर व्यय किया जाएगा। इसके अलावा एसी प्लांट और लिफ्ट की मरम्मत और रखरखाव करने का कार्य किया जाएगा।

वहीं, हिंदूराव अस्पताल में एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन की शुरुआत की जाएगी। कार्डियोलॉजी विभाग के लिए वेंटीलेटर लगाया जाएगा। इसके साथ ही त्वचा रोग विभाग में लेजर सिस्टम की शुरुआत की जाएगी और प्लास्टिक सर्जरी में उपयोग आने वाले उपकरणों की खरीद की जाएगी।

उत्तरी दिल्ली मेडिकल कॉलेज में सिविल और इलेक्ट्रिक कार्य करवाए जाएंगे। पूर्वी दिल्ली स्थित दिल्ली नगर निगम के बड़े अस्पताल स्वामी दयानंद में सिविल और इलेक्ट्रिक कार्य के अलावा जर्जर पड़े ब्लॉक की मरम्मत करवाई जाएगी, सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य तथा आईसीयू और आपातकालीन वार्ड के सुधारीकरण और रखरखाव का कार्य किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+