दिल्ली सरकार 11.7 लाख उपभोक्ताओं के बकाया पानी बिल का करेगी समाधान, बनेगी स्कीम: सीएम केजरीवाल

दिल्ली सचिवालय में सीएम केजरीवाल ने सरकार का पानी के बिल पर दृष्टिकोण स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को संशोधित बिल भेजने का प्लान सरकार बना रही है।

दिल्ली सरकार 11 लाख 70 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के बकाया पानी के बिल का समाधान करने की योजना पर कार्य कर रही है। सीएम केजरीवाल ने आश्वासन दिया है कि सरकार इस पर जल्द ही स्कीम लाने जा रही है। दिल्ली सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि इस योजना को एक अगस्त से लागू किया जाए और इसके बाद उपभोक्ताओं को संशोधित बिल प्राप्त होंगे।

सीएम केजरीवाल ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा, "भारी मात्रा में पानी के बिल इकट्ठा हो गए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान मीटर रीडिंग नहीं ली जा सकी। मीटर रीडर ने गलत रीडिंग दर्ज करा दी और इसलिए लोगों को गलत बिल मिले। दिल्ली में 27.6 लाख घरेलू मीटर हैं और इनमें से 11.7 लाख (मीटर पर) बिल बकाया हैं और उन्हें जमा नहीं किया गया है। बकाया राशि 5,737 करोड़ रुपये है।"

Delhi govt settle outstanding water bill

योजना के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे दो उप-खंडों में विभाजित किया जाएगा - एक के दायरे में वे लोग आएंगे जिनकी दो या दो से अधिक सही रीडिंग हैं और दूसरे खंड में वे लोग आएंगे जिनके यहां एक या एक भी सही मीटर रीडिंग नहीं हुई है। सीएम ने आगे कहा, "अगर हम हर बिल को ठीक करने की कोशिश करते तो हमें उसे दुरुस्त करने में 100 साल से ज्यादा लग जाते। इस योजना के माध्यम से हम 11.7 लाख उपभोक्ताओं के बिल का निपटान करेंगे। दरअसल, योजना के लागू होने के बाद इन 11.7 लाख उपभोक्ताओं में से सात लाख को शून्य बिल मिलेंगे।"

केजरीवाल ने कहा कि इस योजना को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। योजना लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए तीन माह का समय दिया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा, "अगर वे तीन महीने के भीतर बिल का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें बकाया बिल का भुगतान करना होगा। सरकार गलत मीटर रीडिंग को रोकने के लिए कदम उठा रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+