कैसे जोशुआ पैचीओ की रुलाने वाली कहानी, किसने निभाई 7 बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका

ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ के माता-पिता ने भले ही उन्हें पाला-पोषा, लेकिन अंकल रे उनके जीवन में भीष्म पितामह की तरह रहे। अब यही चैंपियन अपने दिवंगत अंकल के सपने के और साकार करने के लिए रिंग में उतरते हुए दिखेंगे।

"द पैशन" के नाम से मशहूर पैचीओ 10 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले The Inner Circle 21 इवेंट में अपने खिताब की रक्षा करते हुए नजर आएंगे। उनका सामना रूस के खतरनाक फाइटर मंसूर मलाचिएव से रीमैच में होगा। इन दोनों की पहली बार टक्कर 2023 में हुई थी, जहां फिलीपींस के चैंपियन ने जीत दर्ज की थी।

Joshua Pacio

अंकल ने पैचीओ को आम फाइटर से चैंपियन बनवाया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसे खेल में गुरु का स्थान बहुत अहम हो जाता है। मगर वही गुरु अगर आपके अंकल हों तो चीजें बहुत सरल नजर आने लगती हैं। कुछ ऐसा ही 30 वर्षीय चैंपियन के साथ भी हुआ। रे ने उन्हें न सिर्फ मार्शल आर्ट्स से रूबरू करवाया बल्कि एक गुरु, पिता और दोस्त की तरह साया बनकर डटे रहे।

उन्होंने अपने अंकल के बारे में कहा, "मार्शल आर्ट्स से मेरा ताल्लुक मेरे अंकल ने करवाया था। उन्हें भरोसा था कि मैं एक दिन चैंपियन जरूर बनूंगा। उन्होंने ट्रेनिंग में मुझे लिमिट तक पुश किया। उन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करना और स्मार्ट तरीके से ट्रेनिंग करना सिखाया।"

भतीजे को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए दिन-रात एक किया

रे ने अप्रैल 2025 में दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके जाने से पहले भतीजा दुनिया का सबसे घातक फाइटर बन जाए। उन्होंने उसके लिए दिन-रात एक किया और बेहतर से बेहतरीन तकनीकों के जरिए पैचीओ को एक अच्छा फाइटर बनने में योगदान दिया और इसी के दम पर वह सात बार के वर्ल्ड चैंपियन बनने में भी सफल रहे।

पैचीओ ने कहा, "उन्होंने नए तरीके तलाशने नहीं छोड़े। उन्होंने रिसर्च करनी नहीं छोड़ी। वह दुनिया के हर टॉप फाइटर के बारे में रिसर्च करते थे कि वह किस तरह से ट्रेनिंग करते हैं। मेरे करियर में उनका बहुत अहम योगदान रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+