Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 July: भारत-इंग्लैंड मैच में कौन जीता टॉस, कैसी है प्लेइंग इलेवन?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। अब तक खेले गए दो मैचों में पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है और भारत पर दबाव बनाने का काम भी किया है।

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को रन बनाने की आवश्यकता है। श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, उनसे उम्मीद रहेगी। उनके अलावा तिलक वर्मा का बल्ला उस हिसाब से नहीं चल पाया है, जिसकी उम्मीद उनसे की जाती है। हालांकि फॉर्म में वह भी हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

कौन जीता आज के मैच का टॉस?

अभिषेक शर्मा का बल्ला अच्छी तरह चला है। वैभव सूर्यवंशी के ऊपर नजर रहने वाली है। पिछली बार डेब्यू गेम में वह नर्वस नजर आए थे। आज उनके पास हाथ खोलने का पूरा मौका है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

टीम इंडिया को पिछले मैच में हार रवि बिश्नोई के खराब ओवर की वजह से मिली थी। जैकब बेथल से सावधान रहना पड़ेगा। वह अकेले ही मैच छीनकर ले गए थे। टीम इंडिया को उनके लिए एक सॉलिड प्लान बनाकर काम करना पड़ेगा, तभी बात बन पाएगी।

भारतीय टीम अगर इस मैच में हार जाती है, तो सीरीज इंग्लैंड की तरफ झुक जाएगी क्योंकि बढ़त डबल हो जाएगी और अंतिम दो मैचों में मेजबान टीम को एक जीतना होगा। टीम इंडिया के पास उस स्थिति में दोनों मैच जीतकर ड्रॉ कराने का ऑप्शन रहेगा लेकिन यह आसान काम नहीं होगा।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

भारत (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+