दिल्ली सरकार करेगी 26 नॉन-कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, जानिए क्या होगा फायदा

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 26 नॉन-कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों को कंफर्मिंग एरिया बनाने के लिए सभी क्षेत्रों का पुनर्विकास किया जाएगा।

Delhi industrial area: दिल्ली सरकार 26 नॉन-कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्विकास करने जा रही है। इसके विकसित होने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके मद्देनजर बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

6 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 26 नॉन-कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों को कंफर्मिंग एरिया बनाने के लिए सभी क्षेत्रों का पुनर्विकास किया जाएगा। इससे यहां तकरीबन 6 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने बताया कि नॉन-कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों में ले-आउट प्लान बनाने का 90 फीसदी खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। केवल 10 फीसदी हिस्सा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से लिया जाएगा। जिससे कि इंडस्ट्री की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके।

Arvind Kejriwal

उद्यमियों को कर्ज मिलना होगा आसान
नॉन-कंफर्मिंग नोटिफाइड इंडस्ट्रीयल एरिया का पुनर्विकास कर विश्व स्तरीय औद्योगिक क्षेत्रों में बदला जाएगा। वर्तमान में इन इलाकों में 51 हजार यूनिट्स चल रहे है और इससे हजारों लोगों की आजीविका जुड़ी है। इसके बाद भी इन नॉन-कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों में सीलिंग की तलवार लटकी रहती है।

तीन चरणों में किया जाएगा पुनर्विकास
ले-आउट तैयार करना और अप्रूवलः दिल्ली सरकार के पैनलबद्ध सलाहकारों द्वारा सेफ्टी और अपग्रेडेड फैसिलिटी को सुनिश्चित करने के लिए एमपीडी-2041 की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक ले-आउट योजना तैयार की जाएगी। दूसरा चरण बुनियादी ढांचे का पुनर्विकास करना है। जबकि तीसरे चरण में कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स का निर्माणः औद्योगिक क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से यहां एक्सपीरियंस सेंटर, टूल रूम, प्रोसेसिंग सेंटर, अनुसंधान एवं विकास, मान्यता प्राप्त टेस्ट लैब, ट्रेनिंग सेंटर, बिजनेस कन्वेंशन सेंटर, रॉ मेटिरियल बैंक और लॉजिस्टिक सेंटर समेत तमाम तरह की सुविधाओं उपलब्ध होगी।

इन नॉन-कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों का होगा पुनर्विकास
दिल्ली सरकार जिन नॉन-कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्विकास करने जा रही है, उनमें आनंद पर्वत, शाहदरा, समयपुर बादली, जवाहर नगर, सुल्तानपुर माजरा, हस्तसाल पॉकेट-ए, नरेश पार्क एक्सटेंशन, लिबासपुर, पीरागढ़ी गांव, ख्याला, हस्तसाल पॉकेट-डी, शालीमार गांव, न्यू मंडोली, नवादा, रिठाला, स्वर्ण।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+