Cloud Kitchen Yojana: दिल्ली सरकार की क्लाउड किचन योजना, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सरकार क्लाउट किचन योजना को इसलिए लेकर आई है ताकि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। इस योजना के लागू होने से क्लाउड किचन को कानूनी रूप दिया जा सकेगा।

Cloud Kitchen Yojana: सीएम केजरीवाल ने क्लाउड किचन योजना के श्वेत पत्र को मंजूरी दे दी है। लेकिन सरकार इस योजना को लागू करने से पहले सरकार जनता और क्लाउड किचन से जुड़े व्यापारियों के सुझाव चाहती है। सुझाव लेने के बाद इस योजना पर दोबारा चर्चा की जाएगी। अगर सरकार को सुझाव सही लगते हैं तो योजना में बदलाव किया जाएगा, नहीं तो इसे अंतिम रूप देकर लागू कर दिया जाएगा।

दिल्ली की क्लाउड किचन योजना को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा है कि इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। क्लाउड किचन संचालित करने वाले लोगों को लाइसेंस के लिए परेशानी नहीं होना पड़ेगे। इसके लिए वे दिल्ली सरकार के पोर्टल पर आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

Arvind Kejriwal

क्लाउड किचन को कानूनी रूप देगी सरकार
बता दें कि क्लाउड किचन एक नया कॉन्सेप्ट है। इससे जुड़े व्यापारियों को शुरुआत में काफी दिक्कतें पेश आती हैं। लेकिन, अब दिल्ली सरकार क्लाउड किचन को लेकर एक योजना बनाने जा रही है। ताकि इसे कानून के तहत लाया जा सके। क्लाउड किचन संचालकों को परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली सरकार के एक ही पोर्टल पर सभी प्रकार के लाइसेंस उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस योजना से दिल्ली को काफी फायदा होगा।

क्या होता है क्लाउड किचन
क्लाउड किचन इन दिनों काफी फेमस हो रहा है। कई लोग इससे जुड़ भी रहे हैं। दरअसल, क्लाउड किचन एक तरह से ऑनलाइन किचन होती है। जहां से आप कभी भी, कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं। यहां डाइन आउट का ऑप्शन नहीं होता है। मतलब, आप यहां जाकर खाना नहीं खा सकते हैं। या तो आपको खाना ऑर्डर करना पड़ेगा, जो आपके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। नहीं तो आप पिकअप का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। जहां आपको खुद अपना ऑर्डर क्लाउड किचन से उठाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+