दिल्ली सरकार ने रीडिवेलपमेंट के लिए चुने गए 5 बाजारों के व्यापारियों से पूछे ये सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार राजधानी के पांच बाजारों को रीडिवेलपमेंट करने जा रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा रीडिवेलपमेंट के लिए चुने गए पांच बाजारों के व्यापारियों से कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों के आयु वर्ग से लेकर खरीदारी का स्तर जैसे प्रश्न शामिल हैं। इस प्रश्नावली के साथ जुड़े फॉर्म को जमा करने की अंतिम तारीख 17 जुलाई है।

ke

फार्म के परिचयात्मक खंड में लिखा है, ''बधाई हो! दिल्ली सरकार की पुनर्विकास पहल के तहत आपके बाजार का चयन किया गया है। इस प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आपको यह फार्म भरना होगा, ताकि आर्किटेक्ट को आपके व्यवसाय और बाजार को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सके।'' इसमें आगे लिखा है कि इस प्रक्रिया के बाद ही आर्किटेक्ट बाजार को मॉडल मार्केट बनाने की योजना बना सकेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह कमला नगर, खारी बावली, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और कीर्ति नगर बाजारों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए इनका रीडिवेलपमेंट करेगी।

यह कदम दिल्ली सरकार के रोजगार बजट 2022-23 में घोषणा के अनुसार था, जिसका उद्देश्य रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट में 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है।

दरअसल, 30 जून को यहां सिविल लाइंस में परियोजना की विशेषज्ञ समिति और पांच बाजारों के उद्योगपतियों की एक बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि प्रोजेक्ट पर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म को दुकानदारों के बीच प्रसारित किया जाएगा। फॉर्म को दुकानदारों के बीच बांटा गया है और इसमें उनके व्यवसाय की प्रकृति, दुकानों का क्षेत्र, सौदों की रूपांतरण दर और ग्राहकों के आयु वर्ग पर प्रश्न हैं।

प्रश्नावली में पुरुष और महिला ग्राहकों के साथ-साथ कर्मचारियों के ब्रेक-अप, दुकानों पर दैनिक लोगों की भीड़ और बाजार की समस्याओं पर व्यापारियों के विचारों को जानने का प्रयास किया गया है।

विशेषज्ञ समिति के सदस्य और चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि सरकार व्यापारियों को विश्वास में ले रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी बाजार को पुनर्विकास करने के लिए उस बाजार के बारे में सब कुछ जानना बहुत जरूरी है। यह जरूरी है कि सरकार बाजार में मौजूद समस्याओं के बारे में जानती हो। उदाहरण के लिए, यदि हम बाजार में महिला शौचालय बनाना चाहते हैं, दुकानों पर महिला कर्मचारियों की संख्या और वहां महिलाओं की औसत संख्या जानना हमारे लिए मददगार होगा। बाजार की जरूरत के हिसाब से काम किया जाएगा।

रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए पांच बाजारों के नामों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रत्येक स्थान के एक यूनिक सेलिंग पॉइंट (यूएसपी) को सूचीबद्ध किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा था उदाहरण के लिए, "कमला नगर एक युवा हैंगआउट वाला क्षेत्र है, खारी बावली सबसे अच्छे मसालों के लिए जाना जाता है, लाजपत नगर शादी की खरीदारी के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है, सरोजिनी नगर अपने स्ट्रीट फैशन के लिए जाना जाता है, जबकि कीर्ति नगर एक लोकप्रिय फर्नीचर और घरेलू सजावट बाजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+