आंगनवाड़ी सेविकाओं को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजेगी दिल्ली सरकार: मंत्री आतिशी
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि एक रिसर्च के मुताबिक 6 साल तक बच्चों के दिमाग का सबसे ज्यादा विकास होता है, ऐसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है तय करना है, ताकि भविष्य में बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिल
Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार लगातार सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात करती है। इसका उल्लेख भी अपनी उपलब्धियों के रूप में करती आई है. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार ने एक तरफ सरकारी स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतरीन बनाया तो दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भी भेजा। वहीं अब दिल्ली सरकार आंगनवाड़ी सेविकाओं को भी प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने की तैयारी में जुटी है। दिल्ली सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री आतिशी ने 5 हजार आंगनवाड़ी सेविकाओं से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें भी देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिससे उन्हें नॉन-टीचिंग कार्य से मुक्ति मिलेगी और वे बच्चों की बेहतरी के लिए और भी बढ़िया तरीके से कार्य कर पाएंगी।

बच्चों का विकास हमारा मकसद: मंत्री आतिशी
उन्होंने एक कार्यक्रम में दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं से कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा खेल पिटारा किट लॉन्च किया गया है, जिसे 11 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में वितरित किया जाना है। जिनमें से 7500 केंद्रों को किट उपलब्ध कराया जा चुका है. उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी सेविकाएं देश के भविष्य को आकार दे रही हैं। इसलिए सरकार आंगनवाड़ी में वर्ल्ड क्लास अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन किट (खेल पिटारा) मुहैया करा कर वहां आने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रही है।
दरअसल, खेल के पिटारे में जोड़-तोड़, लेसिंग टूल, रेत, ट्रे, खेलने का आटा, उपकरण, अकारो की किट, जियोबोर्ड और रबर बैंड कनेक्टिंग ब्लॉक, मोती धागा, कनेक्टिंग स्ट्रॉ, नेस्टिंग खिलौने, फ्लेक्सी तार, बटनिंग और जिपिंग फ्रेम, और जंबो नट बोल्ट (निर्माण किट). विजुअल रीडिंग, कहानी की किताबें, स्पर्श कार्ड, कहानी कार्ड, पोस्टर, वर्णमाला पुस्तक और फ्लैशकार्ड. मॉडल, खिलौना सेट, संगीत वाद्ययंत्र, कठपुतलिया और स्लेट. पहेलियां और खेल, बिल्डिंग ब्लॉक, गेंदें, खेल उपकरण और जिग्सा पहेलियां. स्टेशनरी में प्लास्टिक क्रेयॉन, ओरिगेमी शीट, पेंट ब्रश, बच्चों के लिए कैंची, पोस्टर रंग, ग्लिटर ट्यूब आदि शामिल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications