दिल्ली सरकार जल्द कैब बुकिंग नियमों में करेगी बदलाव, जानिए क्या होगी नीति?
दिल्ली सरकार जल्द ही कैब बुकिंग नीति में बदलाव करने जा रही है। नए नियम के मुताबिक यात्रियों को हितों की सुरक्षा विशेष ध्यान रखा गया है। दो महीने के भीतर नई पॉलिशी आने की उम्मीद है।

New Cab Policy: कैब बुकिंग लेकर अब यात्रियों की पीड़ा दूर होने जा रही है। । दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार नई एग्रिगेटर पॉलिसी लाने वाली है। कैब एग्रिगेटर कंपनियों के लिए आने वाली नई नीति में उन ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने की बाध्यता होगी जिन्हें पैसेंजरों से कम रेटिंग मिली हो और जिन ड्राइवरों के खिलाफ बार-बार शिकायतें मिलती हों। इसके तहत, एग्रिगेटर कंपनियों के लिए 'दागी' ड्राइवरों को ट्रेनिंग देना अनिवार्य होगा। दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए दिल्ली सरकार की एग्रिगेटर पॉलिसी एक या दो महीने में आने की उम्मीद है।
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि नई नीति के तहत कैब ऐग्रिगेटरों को 24x7 कमांड और कंट्रोल सेंटर का संचालन करना होगा। इन कमांड और कंट्रोल सेंटरों से वाहनों की मूवमेंट पर नजर रखनी होगी और अगर पैसेंजर ने पैनिक बटन दबाया हो तो सेंटर को उससे तुरंत संपर्क करना होगा।
सेंटर को हर बुकिंग का डेटा भी रखना होगा कि बुकिंग कहां से कहां तक की है, ड्राइवर ने कौन सा रूट लिया है, पैसेंजर की कोई शिकायत तो नहीं और शिकायत है तो उस पर क्या ऐक्शन लिया गया। ये सारी जानकारियां तीन महीने तक सेहजकर रखनी होगीं ताकि अगर सरकार का ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट मांगे तो उसे मुहैया कराई जा सके।
ऐग्रिगेटर ड्राफ्ट पॉलिसी को कानून विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। अब इस पर आम लोगों की राय के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। उसके बाद केजरीवाल कैबिनेट और फिर एलजी से अप्रूवल की जरूरत होगी। कैबिनेट और एलजी वीके सक्सेना से हरी झंडी मिलते ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत के मुताबिक, इन सारी प्रक्रियाओं के बाद दो महीनों में एग्रिगेटरों के लिए नए नियम लागू हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications