मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने शुरू किए कई ITI कोर्स
ITI Courses: डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को आईटीआई खिचरीपुर (ITI Khichripur) में छात्रों से संवाद करते समय छात्रों से आईटीआई के बाद उनके करियर और कोर्स के महत्व के विषय में बात की। उन्होंने कहा कि आईटीआई जैसे ट्रेनिंग संस्थानों से निकलने वाले प्रतिभाशाली छात्र अपनी क्षमता से भारत के विकास के लिए एक नया चैप्टर शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश तभी विकसित होगा जब देश के हर एक युवा के पास कौशल होगा। आपको जानकारी दे दें कि दिल्ली सरकार ने इंडस्ट्री और मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आईटीआई (ITI) में कई कोर्स शुरू किए हैं।

दिल्ली सरकार ने एक बयान कहा कि इन आईटीआई में पढ़ने वाले लगभग 100% बच्चों को फर्मों में रखा गया है और अन्य अपने स्वयं के उद्यम शुरू करने के लिए कुशल हैं। शिक्षा मंत्री ने छात्रों से यह भी पूछा कि वे प्रोफेशनल कोर्स क्यों कर रहे हैं जो वे 10वीं के बाद कर सकते हैं, यहां तक कि 11वीं-12वीं में पढ़ाई पूरी करने के बाद और ग्रेजुएशन के बाद भी कर सकते हैं। छात्रों ने कहा कि जब वे स्कूल में थे तो उनमें यह कॉन्फिडेंस नहीं था कि वे अपने करियर की आकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं या नहीं। छात्रों का यह भी कहना था कि उन्हें इस बात पर भी विश्वास नहीं था कि वे भविष्य में कुछ हासिल कर पाएंगे। लेकिन जब से वे आईटीआई आए हैं तब से उन्हें अपने प्रोफेशनल सपनों को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास भी मिला है।












Click it and Unblock the Notifications