दिल्ली सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए: मंत्री राजकुमार आनंद
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि हम सभी को अड़चनों को दूर कर योजनाओं के कार्यान्वयन को गति देनी होगी और सभी को साथ मिलकर विभागीय काम को आगे बढ़ाना होगा।

Delhi News: समाज कल्याण विभाग अपनी विभिन्न योजनाओं के प्रति दिल्ली वासियों को जागरूक करेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं का लाभ उठा सके। इस संबंध में आज समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने विभाग की योजनाओं का जायजा लिया और विभाग के अधिकारियों को नई योजना तैयार के निर्देश दिए ताकि स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की तरह अब समाज कल्याण विभाग भी अपनी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन को लेकर जाना जाए।
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि हम सभी को अड़चनों को दूर कर योजनाओं के कार्यान्वयन को गति देनी होगी और सभी को साथ मिलकर विभागीय काम को आगे बढ़ाना होगा। मुख्यमंत्री (Chief Minister) अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार पूरी ईमानदारी और मेहनत से जनहित के काम कर रही है। इसलिए विभागीय योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने शुक्रवार (Friday) को दिल्ली सचिवालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने विभाग के कैपिटल प्रोजेक्ट से लेकर उसका बजट और व्यय के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने विभाग के सभी योजनाओं के साथ ओल्ड एज होम्स में दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि हम सभी को विभाग में आने वाली अड़चनों को दूर कर सभी को साथ लेकर विभागीय काम को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग की योजनों की जानकारी दिल्ली के हर नागरिक तक पहुंचाई जाए। जिससे दिल्लीवासियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए विज्ञापन समेत अन्य माध्यमों का सहारा लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications