दिल्ली सरकार हर एक जिले में खोलेगी SC-ST हेल्प डेस्क, पिछड़ों को मिलेगी बड़ी सहायता

दिल्ली सरकार का एसटी- एसटी हेल्प डेस्क अनुसूचित जाति व जनजाति के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने इसकी तैयारी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Delhi SC- ST Helpdesk: दिल्ली सरकार ने हर जिले में SC-ST लोगों के लिए हेल्प डेस्क खोलने की कवायद शुरू कर दी है। कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की स्थिति जानी। मंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए।

दिल्ली सरकार के SC-ST कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जल्द से जल्द सभी जिलों में हेल्पडेस्क शुरू करने की संभावनाओं को ढूंढने पर जोर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एससी/एसटी श्रेणी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए हर जिले में हेल्प डेस्क शुरू करने की संभावनाएं खोजें, जहां लोगों सरकारी योजनाओं के लिए आसानी से आवेदन कर सकें और साथ ही जिन योजनाओं और सुविधाओं के लिए वह पहले से आवेदन कर चुके हैं, उसकी स्थिति का पता लगा सकें।

Delhi government SC-ST help desk

इन योजनाओं की मिलेगी जानकारी
हेल्प डेस्क के माध्यम से एससी/एसटी छात्र-छात्राओं को जय भीम प्रतिभा विकास योजना, एक से आठवीं कक्षा तक के लिए छात्रवृत्ति योजना और छात्र स्टेशनरी वित्तीय सहायता योजना के लिए आवेदन करने में सहायता मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इन हेल्प डेस्क पर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात किए जाएंगे, जो लोगों की सरकारी फॉर्म भरने में मदद करेंगे। साथ ही पहले से योजना में आवेदन कर चुके लोगों को उनके आवेदन की स्थिति भी बताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+