दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला,हर गांव को मिलेगा दो करोड़ का बजट

सरकार ने गांवों के विकास को लेकर बड़ा फैसला किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक विधानसभा के अंदर जितने गांव हैं,

नई दिल्ली,1 जुलाई: सरकार ने गांवों के विकास को लेकर बड़ा फैसला किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक विधानसभा के अंदर जितने गांव हैं, उन सभी के बजट को मिलाकर विकास कार्य किए जा सकेंगे. केजरीवाल सरकार (Kejriwal ने दिल्ली के गांवों का विकास करने के लिए हर गांव में दो करोड़ रुपए के विकास कार्य करने की योजना की शुरुआत की थी.

ncp

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इस योजना के तहत ऐसी संपत्ति जो कई गांव की है, उनका इस स्कीम के तहत रखरखाव नहीं हो पा रहा था. लेकिन अब उन गांवों के बजट को मिलाकर खर्च किया जा सकेगा. केजरीवाल सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर इस समस्या को दूर कर दिया है.

विकास कार्यों के लिए मिलेगा 2 करोड़ का बजट

अब अगर गांव मिलकर कोई मांग करते हैं तो बजट उनको दे दिया जाएगा. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के गांवों का विकास करने के लिए हमने कुछ साल पहले स्कीम निकाली थी कि हर गांव में दो करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे. वहां के लोग बताएंगे कि यहां पर सड़क बना दो, यहां नल लगा दो और यहां चौपाल बना दो. इसका मतलब जो लोग बताएंगे, हम वह काम करेंगे.

अलग-अलग गांव से गुजरने वाली सड़क का भी होगा रखरखाव

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक दिक्कत देखने में आ रही है कि मान लीजिए कोई सड़क है वह 3 गांव से होकर गुजरती है. ऐसी संपत्ति जो कई गांव की हैं उनका इस स्कीम के तहत रखरखाव नहीं हो पा रहा था. इसे आज कैबिनेट में लाकर दुविधा को दूर कर दिया है.

हर गांव को दिया जाएगा बजट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब एक विधानसभा के अंदर जितने गांव है, वह कुल बजट उन सभी गांव पर कैसे भी खर्च किया जा सकता है. अगर तीन गांव मिलकर कोई मांग करते हैं तो बजट उनको दे दिया जाएगा. अगर किसी एक गांव में जरूरत है तो उस गांव को पैसा दिया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+