दिल्ली सरकार ला रही बच्चों के लिए आशा की किरण, जानिए क्या है स्कीम

दिल्ली सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग समाज को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। दिल्ली में अब हर बच्चे को वो अवसर प्रदान किया जाएगा जिसके वे हकदार हैं।

Arvind Kejriwal

दिल्ली सरकार (Delhi government) का महिला एवं बाल विकास विभाग अपने अनूठे प्रयासों की बदौलत एक ऐसे समाज के निर्माण के दिशा में काम कर रहा है जहां हर बच्चे को हर वो अवसर प्रदान किया जाए जिसके वे हकदार हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी व जुवेनाइल जस्टिस कमिटी के जजों ने आज अलीपुर में "वात्सल्य सदन" नामक चाइल्ड प्रोटेक्शन सेंटर के लिए इंटीग्रेटेड काम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। केजरीवाल सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे इस परिसर का उद्देश्य देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीन विकास के लिए एक सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है। स्टैंडर्ड सिक्योरिटी सुविधाओं और सेफ्टी मानकों से लैस ये इंटीग्रेटेड काम्प्लेक्स में बच्चों के लिए चौबीसों घंटे स्टाफ सपोर्ट सिस्टम के साथ-साथ चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य सहायता इकाइयों को सुनिश्चित किया जाएगा।

बेसमेंट सहित 6 मंजिला इस मॉडल कॉम्प्लेक्स में एक स्पेशल होम, सेफ्टी प्लेस और ऑब्जरवेशन होम के साथ कुल 276 बच्चों को समायोजित करने की क्षमता होगी। साथ ही 11 एकड़ में फैले इस परिसर में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के लिए अलग इमारत को भी शामिल किया गया है। इस सेंटर में रेस्क्यू किए गए बच्चों के लिए ऑब्जरवेशन रूम, लीगल ऐड क्लिनिक, नशामुक्ति केंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं मौजूद होंगी। साथ ही काम्प्लेक्स में बच्चों के मनोरंजन और फिजिकल फिटनेस के लिए इंडोर-आउटडोर स्पोर्ट्स फैसिलिटीज भी विकसित की जाएगी।

मंत्री आतिशी ने उम्मीद जताई कि वात्सल्य सदन बाल सुरक्षा की नजीर बनेगा। मंत्री आतिशी ने कहा कि "केजरीवाल सरकार हर बच्चे को एक सम्मानित जीवन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी वात्सल्य सदन परिसर इस प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है।"

वात्सल्य सदन की सुविधाएं-

  1. क्लासरूम
  2. चिकित्सा कक्ष
  3. किचन व डाइनिंग हॉल
  4. मनोरंजन कक्ष
  5. पुस्तकालय
  6. परामर्श और मार्गदर्शन कक्ष
  7. कंट्रोल एंड कमांड सेंटर
  8. मेंटल हेल्थ यूनिट
  9. सम्मेलन हॉल
  10. पार्किंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+