Delhi Heritage Walk: दिल्ली सरकार करा रही रहस्यमयी जगहों की सैर, जानिए कैसे करें बुकिंग

दिल्ली सरकार के हैरिटेज वॉक में भूल भटियारी का महल, फिरोज शाह कोटल और तुगलकाबाद का किला घुमाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इसमें कुछ और भी स्थान जोड़े जाएंगे।

CM Arvind Kejriwal

Delhi Haunted Heritage Walk: दिल्ली सरकार के टूरिस्ट डिपार्टमेंट की तरफ से दिल्ली की रहस्यमयी और कथित भूतिया जगह की सैर कराई जा रही है. इसका नाम 'हॉन्टेड हेरिटेज वॉक' रखा है। इसके पहले दिन तुगलक काल के मालचा महल की सैर कराई गई है। मलाचा महल दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। मालचा महल का निर्माण तुगलक वंश के बादशाह फिरोज शाह तुगलक ने कराया था। मालचा महल का इस्तेमाल शिकारगाह के तौर पर किया जाता था। बेगम विलायत महल इसमें रहने वाली आखिरी शख्स थीं।

मालचा महल का रहस्य
मालचा महल में बेगम विलायत महल की मौत हुई थी। बेगम विलायत महल अवध के शाही खानदान से थीं। उनके मौत से जुड़े रहस्य इस किले को रहस्यमयी बना देते हैं। सरकार द्वारा विलायत खानदान को ये महल साल 1985 में सौंपा गया था। हॉन्टेड हेरिटेज वॉक हेरिटेज वॉक का हिस्सा है> इसके तहत हर वीकेंड साढ़े पांच बजे से सात बजे तक एक रहस्यमयी जगह दिखाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह का आरोप- सीएम केजरीवाल की जासूसी कर रही दिल्ली पुलिस

ऐसे करें बुकिंग
हेरिटेज वॉक की बुकिंग के लिए टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा DTTDC की आधिकारिक वेबसाइट DelhiTourism.Gov.In पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा देखो मेरी दिल्ली मोबाइल ऐप से भी आप बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, ये हेरिटेज वॉक में एक बार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल होंगे। इसके अलावा वॉक तभी होगी जब न्यूनतम छह लोग इसमें शामिल होंगे।

हॉन्टेड हेरिटेज वॉक की कीमत और रूट्स
हेरिटेज वॉक का एक पिक अप प्वाइंट होगा। यहां से सभी यात्रियों को एक गाड़ी में ले जाया जाएगा. वॉक डेढ़ से दो किमी करीब होगी. अभी इसमें केवल आठ स्मारक हैं। ये सभी सूरज डूबने के बाद ही खुलते हैं। कीमत की बात करें तो इस हेरिटेज वॉक की कीमत एक हजार रुपए प्रति व्यक्ति है. इसमें एक वॉक कंडक्टर, गाइड और एक किट मिलेगी। हेरिटेज वॉक की बुकिंग के लिए टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा DTTDC की आधिकारिक वेबसाइट DelhiTourism.Gov.In पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल का दावा- दुनिया के किसी भी शहर से ज्यादा हैं दिल्ली में CCTV कैमरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+