सीएम केजरीवाल का दावा- दुनिया के किसी भी शहर से ज्यादा हैं दिल्ली में CCTV कैमरे

सीएम केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली में दुनिया के सभी शहरों के मुकाबले हमने सबसे ज्यादा CCTV कैमरे लगाए हैं।

CM Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दुनिया के किसी शहर के मुकाबले राजधानी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह बयान तब आया है कि जब अगवा किए गए दो बच्चे सीसीटीवी की मदद से मिल गए।

जंगपुरा से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक प्रवीन कुमार ने ट्वीट किया, देशभर में सीसीटीवी कैमरों के मामले में दिल्ली नंबर 1 शहर है। आज इसी दिल्ली सरकार के CCTV के मध्यम से दो बच्चे जो हमारे क्षेत्र से अगवा हो गए थे, घर वापिस आ पाए हैं। हमें गर्व है कि हम अरविंद केजरीवाल सरकार के हिस्सा हैं, जो अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इसी ट्वीट को सीएम केजरीवाल ने रीट्वीट करते हुए कहा, दिल्ली में दुनिया के सभी शहरों के मुकाबले हमने सबसे ज्यादा CCTV कैमरे लगाए हैं। इस से अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलने लगी है। इन दोनों बच्चों के परिवारों को बधाई। भगवान करे आपका परिवार सुरक्षित और खुश रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+