दिल्ली सरकार ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए उठाया बड़ा कदम, अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर
नई दिल्ली, 09 फरवरी। सरकार ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली में सभी पेंशनभोगियों को पेंशन से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन (Online Facility for Pensioners) मिलेगी। इस बात की जानकारी दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) ने दी। उन्होंने ने बताया कि सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) की मदद के लिए आप पेंशन फॉर्म भरने से लेकर पेंशन देने तक की सारी प्रोसेस को सरकार ऑनलाइन करने जा रही है। इससे सीनियर सिटीजन को सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही अब वृद्ध लोगों को डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) द्वारा पेंशन भेजा जाएगा।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) के इस कदम से भ्रष्टाचार पर भी रोक लग सकेगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने NSAP-PPS (National Social Assistance Program Pension Payment System) को एफएएस ( Financial Assistance Scheme) को दिल्ली में लागू कर दिया गया है। इस स्कीम के मुताबिक अब दिल्ली में डिजिटल माध्यम से लोगों के अकाउंट में पैसे भेजे जाएंगे।
इसके साथ ही अब पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों को सारी सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। इसके माध्यम से वह कोई भी जानकारी ऑनलाइन और किसी एरियर आदि की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही NSAP-PPS की मदद से सरकार पैसे बैंक अकाउंट (Bank Account) में भेजेगी। इसका पूरा ब्योरा ऑनलाइन मौजूद होगा जिसे कोई भी आसानी से घर बैठे चेक कर सकते है। ऑनलाइन पेमेंट माध्यम से अब भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कमरा लेकर की पढ़ाई और अफसर बन गया आगरा का छोरा, शादी में दहेज नहीं, लेगा शगुन का 1 रुपया
इस तरह चेक करत सकते हैं पेंशन स्टेटस
आपको बता दें कि सरकार द्वारा अब लोगों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा (Digital Payment Facility) शुरू कर दी गई है। इसके बाद कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से अपने अकाउंट में आए पैसों की जानकारी ले सकेगा। इसके लिए केवल उसको अपने बैंक अकाउंट को चेक करना होगा।
National Social Assistance Program Pension Payment System के द्वारा अब आपके घर बैठे ही सारे काम हो जाएंगे। आप नेट बैंकिंग (Net Banking) या अपने बैंकिंग एप (Banking App) की मदद से अकाउंट में आए पैसों को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक ट्रांजेक्शन, बैंक के कस्टमर केयर (Bank Customer Care) में बात करके, एटीएम कार्ड (ATM Card) की मदद से या बैंक पासबुक अपडेट करके भी बैंक में आए पैसों की जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही पहले की तरह अब लोगों को ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वह घर बैठे पेंशन सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications