Delhi Budget: दिल्ली का बजट कैसा हो? इसके लिए मिले अब 4500 से ज्यादा सुझाव

नई दिल्ली, 14 फरवरी: दिल्ली का बजट कैसा हो, इस मुद्दे पर अपनी राय देने के लिए दिल्ली सरकार को अभी तक 4500 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। लोग सरकार को 15 फरवरी तक अपने सुझाव भेज सकते हैं। वर्तमान बजट के लिए पिछले साल देशभक्ति बजट बनाने के बाद अब अगले साल यानी 2022-23 के बजट के लिए सरकार ने इस बार भी नया प्रयोग लागू किया है, जिसके तहत इस बार दिल्ली का बजट जनता की राय पर बनेगा। दिल्ली का वार्षिक बजट तैयार करने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों से सलाह और सुझाव मांगे हैं। कोई भी दिल्ली का निवासी दिल्ली सरकार तक अपनी राय पहुंचा सकता है। लोगों से मिले सुझाव के आधार पर दिल्ली का बजट तैयार किया जाएगा। लोग अपने सुझाव वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से वित्त विभाग को भेज सकते हैं।

arvind kejriwal

दिल्ली सरकार को अब तक समाज के सभी वर्गों से प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो चुकी हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्रों से संबंधित हैं। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुझावों का उद्देश्य निवासियों के सामने आने वाली जमीनी समस्याओं को दूर करना है। सुझाव में शहर के एक जागरूक व्यक्ति ने मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर मोहल्ला लाइब्रेरी खोलने की मांग की है। उनका तर्क है कि ऐसी प्रणाली उन लोगों की बहुत मदद कर सकती है जो घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहते हैं और उनके पास अध्ययन करने के लिए कोई ऐसा स्थान नहीं है। इसी तरह एक अन्य निवासी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सस्ती पार्किंग की मांग की है। इसके अलावा अन्य नवीन प्रतिक्रियाओं में छोटे पैमाने के सामुदायिक सौर ऊर्जा संयंत्रों स्थापित करने के साथ साथ स्थानीय सीवरेज उपचार संयंत्रों के पानी को पार्कों की सिंचाई के लिए उपयोग करने पर सुझाव दिए गए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से फिर पूछा है कि अगले साल आपके टैक्स के पैसों से सरकार कौन-कौन सी योजनाएं लेकर आए। इसके अलावा पुरानी योजना में क्या सुधार किया जाए। सीएम ने कहा कि हमने वित्तवर्ष 2022-23 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसीलिए हम आपके विचार और सुझाव जानना चाहते हैं ताकि उन्हें अगले वर्ष दिल्ली के बजट में शामिल किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+