दिल्ली सरकार ने 773 करोड़ रुपये की पहली किस्त, MCD के कर्मचारियों का नहीं रुकेगा वेतन
दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का वेतन अब नहीं रुकेगा। इसके लिए केजरीवाल सरकार ने एमसीडी को 773 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

Delhi MCD First Installment: दिल्ली एमसीडी में जनहित से जुड़े काम अब और गति पकड़ेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में एमसीडी को 773 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। यह पहली बार है कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली सरकार के बजट से एमसीडी को पैसा दिया जा रहा है।
इस निर्णय से एमसीडी में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन मिल पाएगी। इसके अलावा एमसीडी के सफाई कर्मचारियों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, डाक्टरों आदि को भी समय से भुगतान होगा। जोकि उन्हें आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा। दिल्ली सरकार के इस निर्णय से दिल्ली के लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में एमसीडी को मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Delhi: सरकार ने पहली बार की संयुक्त मेगा अभिभावक, शिक्षक बैठक की मेजबानी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि एमसीडी में पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही एमसीडी के सभी कर्मचारियों को वेतन समय पर मिलता रहेगा और दिल्ली की साफ सफाई का ध्यान अच्छे से रखा जाएगा। इसी कड़ी में केजरीवाल ने इस वित्तीय साल में पहली किस्त के रूप में 773 करोड़ रुपये एमसीडी को दिए हैं।
दिल्ली सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि पहले भाजपा शासित एमसीडी में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाता था।
इसके कारण वे हड़ताल करने को मजबूर थे। ऐसे में कर्मचारियों और दिल्ली की जनता को परेशानी झेलनी पड़ती थी। लेकिन अब केजरीवाल सरकार द्वारा जारी किए गए फंड से एमसीडी कर्मचारियों के वेतन समय पर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली सरकार खोलेगी 12 नए मोहल्ला क्लीनिक, मंत्री आनंद बोले- सभी तक पहुंचाएंगे स्वास्थ्य सेवाएं












Click it and Unblock the Notifications