दिल्ली सरकार CB, ED के खिलाफ दर्ज कराएगी केस, जानिए सीएम केजरीवाल ने क्या कहा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है वे जांच एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। इससे पहले सीएम को सीबीआई द्वारा भेजे गए समन के बाद उन्होंने दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया।

दिल्ली सरकार ने शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समन पर चर्चा के लिए सोमवार (17 अप्रैल) को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। जिसमें सराकर की ओर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और आम आदमी पार्टी नेताओं पर कथित तौर पर बनाए जा रहे अनावश्यक दबाव को लेकर सदन में चर्चा हुई। सीएम इस दौरान केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली विधानसभा में जिस दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ बोला था, उसी दिन मैं जान गया था कि अगला नंबर मेरा होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने सीबीआई के सवालों को जवाब दिया है और जांच वे पूरा सहयोग करेंगे। सीएम ने कहा वे झूठी गवाही देने और अदालतों में झूठे सबूत पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज करेंगे।
वहीं केजरीवाल को सीबीआई द्वारा तलब किये जाने के सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "आप देख ही रहे हैं ना कि आजकल क्या-क्या हो रहा है. हालांकि, सभी अपने-अपने राज्यों में विकास के लिए अछा काम कर रहे हैं। उनकी(केजरीवाल) की वहां कितनी इज्जत है, लोग उनको कितना मानते हैं, ये किसको नहीं पता है। इस बारे में अब हम क्या बालें, वो समय पर जवाब दे ही देंगे। लेकिन ये है कि ऐसी ही कार्रवाई अन्यों के खिलाफ भी होने की संभावना है। इसलिए एकजुट होकर रहना चाहिए।"
बता दें कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा का 1 दिन का विशेष सत्र बुलाया था। सीएम केजरीवाल को सीबीआई द्वारा भेजे गए समन के बाद यह विशेष सत्र बुलाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) देश के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है और यही वजह है कि उसे कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications